फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   former sp leader shivpal yadav call ed to fight election unitedly

प्रदेश में सभी समाजवादी मिलकर चुनाव लड़ें: शिवपाल

Mon, 16 Aug 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
former sp leader shivpal yadav call ed to fight election  unitedly
इटावा। प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव प्रदेश में सभी समाजवादी विचारधारा वाले दल मिल कर लड़ें। हम भी समाजवादी हैं और समाजवादी विचारधारा पर ही चल कर हमारी पार्टी बनी है।
विज्ञापन

75वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदर्शनी मैदान स्थित शहीद स्मारक पर प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यहां उन्होंने कहा कि आज हम सबने संकल्प लिया है, जो शहीदों के अरमान थे उन सबके सपनों को पूरा करना है। कार्यक्रम में सुनील यादव, सत्यभान यादव, सुशांत वर्मा, केके यादव, बृजेंद्र यादव, धीरेंद्र यादव, इदरीश अंसारी, अनवार हुसैन, पं.रतन चौधरी, देवेश पचौरी, रामनाथ यादव आदि रहे।
विज्ञापन

जसवंतनगर। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को लोहिया संदेश यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है। कहीं कोई विकास नजर नहीं आ रहा है न तो नौकरियां मिलीं और ना ही रोजगार दिया गया। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। पुलिस नाजायज वसूली कर रही है। लुधपुरा मोहल्ले से शुरू हुई लोहिया संदेश यात्रा में शामिल कार्यकर्ता मोटरसाइकिल से गांव गांव जाकर जन समस्याएं नोट करेंगे। इस दौरान प्रो.बृजेश यादव, महावीर सिंह यादव, अनुज मोंटी यादव, अजेंद्र सिंह गौर, राहुल गुप्ता, सुरेंद्र सिंह यादव, खन्ना यादव आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed