फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Forest Department on alert after leopard sighting; helpline number issued.

Etawah News: तेंदुआ दिखने पर वन विभाग अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी

Tue, 01 Sep 2026 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Forest Department on alert after leopard sighting; helpline number issued.
इटावा। जिले के बीहड़ी इलाकों में इन दिनों तेंदुए की सक्रियता को लेकर वन विभाग अलर्ट है। चंबल सेंचुरी के साथ चकरनगर, जसवंतनगर और बकेवर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में तेंदुआ दिखाई देने और बकरियों पर हमला करने की घटनाएं सामने आई हैं। इसके बाद वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए आकस्मिक स्थिति में सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 7839434410 जारी किया है। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी विकास नायक ने बताया कि तेंदुए से घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी बरतना जरूरी है। तेंदुआ दिखाई देने पर ग्रामीण उसके पास जाने या उसे घेरने का प्रयास न करें। उसे पत्थर मारने, शोर मचाने या वीडियो बनाने की कोशिश भी न करें। तेंदुआ दिखने पर शांत रहें और तत्काल वन विभाग, वन चौकी या हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें। तेंदुए से सामना होने पर उसकी ओर पीठ करके भागने से भी बचें। डीएफओ ने बताया कि तेंदुआ सामान्यत: रात में अधिक सक्रिय रहता है। बारिश के दिनों में ऊंचे और सुरक्षित स्थानों की तलाश में वह गांवों के आसपास भी पहुंच सकता है। आमतौर पर तेंदुआ बिना वजह हमला नहीं करता। खतरा महसूस होने पर ही उसके आक्रामक होने की आशंका रहती है। उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीमें पूरी तरह सतर्क हैं और सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed