{"_id":"4cd03dbddb6ffb12fada9661f3d1397a","slug":"for-some-time-got-relief-from-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप निकली पर सर्दी के तेवर बरकरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप निकली पर सर्दी के तेवर बरकरार
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 22 Dec 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। सोमवार को उम्मीदों के विपरीत घने कोहरे का सीना चीरकर निकले सूर्यदेव ने ठंड से कांपते लोगों को राहत प्रदान की। सुबह से ही कंपकंपी से बचने के लिए लोग धूप सेंकते हुए नजर आए। मौसम का मिजाज बदल जाने से जनजीवन सामान्य हो गया है।
विज्ञापन
दो दिन की अपेक्षा सोमवार को सड़कों पर चहलपहल नजर आई। रेल यातायात भी धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा। सोमवार को ट्रेने देरी से तो चलीं लेकिन अंतर कम हो गया। न्यूनतम तापमान 5.2 तो अधिकतम 19.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
तीन दिन से आसमान में गहरे कोहरे की चादर तनी होने और तापमान नीचे लुढ़क जाने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। कोहरे तथा कड़कड़ाती सर्दी के कारण जिलाधिकारी ने प्राथमिक तथा माध्यमिक विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश की घोषणा कर दी थी।
विज्ञापन
सोमवार को आसमान में छाए बादलों तथा कोहरे को चीरकर सूर्यदेव प्रकट हो गए। तेज धूप निकलने से जनजीवन सामान्य नजर आया। ट्रैकों पर टेनें भी पूरी रफ्तार से दौड़ती नजर आईं लेकिन सर्दी का कहर जारी है।
दिन में तो लोगों ने किसी प्रकार धूप में खडे़ होकर सर्दी का सामना कर लिया लेकिन शाम होते ही सर्द हवाओं के कारण गलन ने अपना असर दिखाकर लोगों को गर्म कपड़ों में लिपटने के लिए मजबूर कर दिया।
शाम के पांच बजते ही विभिन्न स्थानों पर लोगों को सर्दी से बचाव के लिए आग के सामने खड़ा देखा गया। ट्रेनों की स्पीड कोहरा छट जाने के कारण बढ़ गई है, लेकिन लंबी दूरी तय करने वाली गाड़ियां अभी भी देरी से चल रही हैं।