फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   For over a month is inscribed sidewalk, walk miserable

महीने भर से खुदा है फुटपाथ, चलना दुश्वार

Sun, 20 Mar 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 20 Mar 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
For over a month is inscribed sidewalk, walk miserable
फुटपाथ खुदाई के बाद सड़क पर पड़ी ईंटे - फोटो : अमर उजाला
कस्बे में लखना रोड पर महीने भर पहले फुटपाथ की खुदाई करने के बाद निकली ईंटों को सड़क पर ही रख दिया गया है। इससे राहगीरों को आवाजाही में खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। इलाकाई लोगों की माने तो कई मर्तबा हो हल्ला मचाने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।  बकेवर, लखना, चकरनगर, भरथना मार्ग पांच वर्ष में तीन बार बन चुका है। इसके चलते कस्बे में सड़क के दोनों ओर फुटपाथ के बीच काफी अंतर हो गया है।
विज्ञापन



इसके चलते लोगों को इस मार्ग से आवाजाही में उस समय काफी परेशानी होती है, जब दोनों ओर से बडे़ वाहन आ जाते है। बीते महीने लखना रोड पर फुटपाथ ऊंचा करने के लिए इंटरलाकिंग ईंटों को उखाड़ा गया, तभी से यह ईंटे सड़क पर ही पड़ी हैं। इससे सड़क पर जगह कम बचने से लोगों को इस मार्ग से निकलने में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

बकेवर से लखना चकरनगर मार्ग पर वाहनों का आवागमन काफी रहता है।


कस्बे में इस रोड पर चार स्कूल हैं, सुबह-शाम हजारों छात्र-छात्राएं इधर से गुजरती हैं। फुटपाथ की ईंटे सड़क पर पड़ी होने से सभी को असुविधा हो रही है। साथ ही दोपहिया वाहनों के असंतुलित होकर गिरने से वाहन सवार चुटहिल हो रहे हैं। उधर, इस संबंध में नगर पंचायत बकेवर की ईओ मोनिका उमराव का कहना है कि ये काम पीडब्लूडी से कराया जा रहा है। समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed