फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fog hits, waits for more than 16 trains for hours

Etawah News: कोहरे की मार 16 से अधिक ट्रेनों का घंटों इंतजार

Mon, 05 Jan 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Fog hits, waits for more than 16 trains for hours
इटावा। कोहरे के चलते रेल यात्रियों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर 16 से अधिक ट्रेनें घंटों लेट रहीं। इस समय लंबी दूरी के साथ लोकल ट्रेनें भी घंटों देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के लेट रहने से दैनिक यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सोमवार को हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर सबसे अधिक ट्रेन संख्या 09526 नाहरलगुन-हापा स्पेशल ट्रेन को रविवार 11 बजकर 33 मिनट पर इटावा जंक्शन पर आना था। यह ट्रेन 11 घंटा 30 मिनट लेट होते हुए 10 बजकर 03 मिनट पर आई। वंदे भारत एक्सप्रेस एक घंटा 10 मिनट, लखनऊ-आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटा 20 मिनट, शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटा, कानपुर सेंट्रल-इटावा मेमू 50 मिनट, बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस एक घंटा 50 मिनट, ऊंचाहार एक्सप्रेस दो घंटा 41 मिनट, दरभंगा-अजमेर अमृत भारत एक्सप्रेस दो घंटा 38 मिनट, वैशाली एक्सप्रेस दो घंटा 43 मिनट, कोटा-पटना एक्सप्रेस 50 मिनट, फरक्का एक्सप्रेस 55 मिनट देर से आई।
विज्ञापन

दौराई-गोंडा एक्सप्रेस एक घंटा 40 मिनट, अवध एक्सप्रेस एक घंटा 18 मिनट आदि ट्रेनें घंटों देरी से आई। इसकी वजह से यात्रियों को ठंड में घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं, उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए कोहरे के दौरान गति सीमा निर्धारित की गई है। फॉग डिवाइस की मदद से ट्रेनों को चलाया जा रहा है, लेकिन अत्यधिक कोहरा होने पर रफ्तार कम करना मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को हावड़ा-वीरांगना लक्ष्मीबाई एक्सप्रेस, उधम्मपुर-सूबेदारगंज व शिलीगड्डी एक्सप्रेस पूर्व निर्धारित समय के तहत कोहरे की वजह से निरस्त रहीं। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले लोग दूसरे ट्रेनों से जनरल टिकट लेकर गंतव्य के लिए रवाना हुए। इस दौरान परिवार समेत सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed