{"_id":"602c03138ebc3ee941516dc8","slug":"flowers-in-etawah-etawha-news-knp612269111","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात पौधशालाओं में तैयार हो रहे हैं साढ़े 13 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात पौधशालाओं में तैयार हो रहे हैं साढ़े 13 लाख पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक वानिकी लखना ने इस वर्ष दो नई पौधशालाएं खोलीं हैं। अब यहां कुल सात पौधशालाओं में विभिन्न प्रजातियों के 13 लाख 50 हजार पौधे तैयार हो रहे हैं।
जुलाई में चलने वाले पौधारोपण अभियान में इन पौधों को ग्राम पंचायतों में वितरण किया जाएगा। वन क्षेत्राधिकारी विवेकानंद दुबे ने बताया कि दाउदपुर और बीहड़ी गांव नीलदेवता के मजरा बंधा में नई पौधशालाएं खोली गईं हैं।
जिसमें डेढ़ डेढ़ लाख पौधे तैयार हो रहे हैं। इसके अलावा दो लाख पौधा महेवा, ढाई-ढाई लाख पौधे मुकुटपुर, नौदा, दो लाख पौधे लखना प्रथम और डेढ़ लाख पौधे लखना द्वितीय में तैयार किए जा रहे हैं।
किसानों की मांग पर अबकी बार आम, सागौन, नीबू, अनार, बेल, कैंथा, इमली, सहजन, आंवला, बांस, पापड़ी व शीशम, कंज, नीम, सैमल के पौधे तैयार हो रहे हैं। पिछले वर्ष साढे़ तीन लाख पौधों की तुलना में अबकी बार साढे़ चार लाख पौधे सामाजिक वानिकी लखना स्वयं अपने स्तर से वितरित करेगी। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भी 15 हजार जामुन, कंज, पापड़ी के पौधों की मांग की गई है। जिसमें पांच हजार पौधे भेजे जा चुके हैं।