फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   flower in prabhat feri

शहर में धूमधाम से निकली प्रभातफेरी, बरसे फूल

Mon, 07 Nov 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
flower in prabhat feri
इटावा। श्री गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव मंगलवार को मनाया जाएगा। इससे पहले रविवार को शहर में भव्य प्रभातफेरी निकाली गई। करमगंज स्थित गुरुद्वारे से निकली प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पंच प्यारों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। गुरु नानक देव का संदेश अव्वल अल्लाह नूर उपाया, कुदरत के सब बंदे रास्ते भर गूंजता रहा।
विज्ञापन

पंच प्यारों के साथ विशेष पोशाक में सजे बच्चे झंडे और तलवार लेकर चल रहे थे। उन्हें सम्मानित किया गया। संगतों ने भक्ति में लीन होकर गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

श्री गुरु ग्रंथ साहिब को नमन किया गया। सेवादार मुख्य ग्रंथी संभाले थे। यात्रा के दौरान भक्त सड़क पर झाड़ू लगाते चले। प्रभात फेरी पंजाबी कालोनी, बस स्टैंड तिराहा, रामगंज चौराहा, नया शहर, मेवाती टोला होते हुए फर्रुखाबाद फाटक स्थित पुराने गुरुद्वारा पहुंची। वहां प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाबी कालोनी में महेंद्र कौर अरोरा, जोगिंदर कौर पोपली, प्रिया अरोरा, मंजरी अरोरा, सुरेंद्र सिंह अरोरा, अमोलक सिंह पोपली, सतनाम सिंह अरोरा, ऋषि अरोरा, अजीत सिंह पोपली आदि ने प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed