फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   flood danger in villages near chambal

चंबल किनारे के गांवों में बढ़ा का खतरा, एलर्ट जारी

Mon, 22 Aug 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 22 Aug 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
flood danger in villages near chambal
खतरे के निशान को पार करने के बाद उफान पर चंबल नदी। - फोटो : अमर उजाला

चंबल नदी का तेज गति से बढ़ता जलस्तर पारपट्टी क्षेत्र के लिए चिंता का विषय बन गया है। सोमवार शाम को चंबल नदी खतरे के निशान से लगभग डेढ़ मीटर ऊपर रही। बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एलर्ट जारी किया है। बाढ़ चौकियाें पर भी सतर्कता बढ़ाई गई है।

विज्ञापन


चंबल नदी में उफान से नदी किनारे बसे कई गांवों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। चंबल में निर्धारित खतरे का निशान 119.7 मीटर पर है। जबकि वर्तमान में ये 121.15 मीटर पर बह रही है।  जो खतरे के निशान से लगभग डेढ़ मीटर अधिक है। चंबल नदी का जलस्तर 15 सेमी प्रति घंटे की दर से बढ़ रहा है। वहीं यमुना नदी खतरे के निशान से लगभग 3 मीटर नीचे है।  एक सेमी प्रति घंटे की दर से जलस्तर घट रहा है।
विज्ञापन


ग्राम भरेह में जहां यमुना चंबल का संगम है वहां चंबल का पानी यमुना में आ जाने से बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। जिस कारण खिरीटी, रनियंा, गौहानी, कांयछी, निवी, गढ़ाकासदा, हरौली, भरेह, चकरपुरा सहित दर्जन भर से अधिक गांवों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। यहां की कछारी भूमि जलमग्न हो गई है। अभी गांवों में पानी नहीं घुसा है। यदि चंबल नदी का जलस्तर इसी तरह से बढ़ता रहा तो पानी गांवों में भी जा सकता है। एसडीएम राजमणि मिश्रा ने बताया कि एलर्ट जारी कर दिया है। जलस्तर को देखते हुए विशेष निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed