{"_id":"628e719bcdb07776b14a27fc","slug":"fixed-space-for-parking-of-vehicles-and-street-vendors-etawah-news-knp6988545102","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की पार्किंग और रेहड़ी वालों के लिए निश्चित हो स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की पार्किंग और रेहड़ी वालों के लिए निश्चित हो स्थान
विज्ञापन
इटावा। शहर में जाम की समस्या बने रेहटी वालों और पार्किंग के लिए जल्द ही स्थान तय किए जाएंगे। फिलहाल बाइस ख्वाजा और पुलिस लाइन के पास स्थान देखा गया है। चार चौराहों का सुंदरीकरण भी कराया जाएगा। इसके लिए डीएम ने सहमति भी दे दी है।
डीएम श्रुति सिंह ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा के संबंध में बैठक ली। इसमें कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान में ध्यान रखें कि ठेला, खोमचा लगाने वालों को परेशानी न हो। उनके लिए स्थान तय किए जाए। पार्किंग के लिए भी स्थान तय किए जाएं।
बैठक में ही ईओ ने शास्त्री चौराहा, पक्का तालाब चौराहा, डीएम और एसएसपी चौराहा के सुंदरीकरण का प्रस्ताव दिया। जिन पर डीएम ने मोहर लगा दी। चौराहों पर रंग बिरंगी लाइटें और फव्वारे लगाए जाएंगे। इसके अलावा सत्यनारायण गुप्त बाल उद्यान और देवकी नंदन पार्क को भी संवारा जाएगा। पार्क में झूले आदि लगाए जाएंगे। ईओ विनय मणि त्रिपाठी ने बताया कि पार्किंग और रेहड़ी वालों के लिए स्थान चिह्नित करने के लिए राजस्व विभाग को भेजा जाएगा। फिलहाल बाइस ख्वाजा, पुलिस लाइन के पास जगह देख ली गई है।
विज्ञापन
सड़कों पर न दिखें छुट्टा पशु
डीएम ने कहा कि छुट्टा पशु सड़कों पर नहीं दिखने चाहिए। उन्हें पकड़कर गोशालाओं में भेजें। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए भी प्रेरित करें। बैठक में एसएसपी जय प्रकाश सिंह, सीएमओ डा भगवानदास, सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र प्रसाद, डीआईओएस राजू राणा, एआरटीओ, बीएसए उमानाथ, ईओ नगर पालिका विनयमणि त्रिपाठी उपस्थित रहे।