{"_id":"6a3d64e463240c6e3901f7b1","slug":"five-thousand-lpg-connections-will-be-cancelled-etawah-news-c-216-1-etw1002-144995-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पांच हजार एलपीजी कनेक्शन होंगे निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पांच हजार एलपीजी कनेक्शन होंगे निरस्त
विज्ञापन
इटावा। पीएनजी के साथ एलपीजी कनेक्शन भी चला रहे धारकों के एलपीजी कनेक्शन अब जल्द ही निरस्त कर दिए जाएंगे। इसके लिए जिला आपूर्ति विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। टोरेंट कंपनी से सूची लेकर उन्हें सत्यापित किया जा रहा है।
मध्य एशिया के बीच चले युद्ध ने एलपीजी गैस की किल्लत को बढ़ा दिया था। लगभग एक माह तक लोगों को लाइन में लगने के बाद भी सिलिंडर नहीं लग पा रहे थे। वहीं जिले में पीएनजी के कनेक्शन भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इस समय लगभग पांच हजार कनेक्शन जिले में हो चुके हैं। इसे देखते हुए जिला पूर्ति विभाग ने अब इन कनेक्शन धारकों के सभी कनेक्शन निरस्त करने के निर्देश दे दिए हैं। बता दें कि जिले में 29 गैस एजेंसी इस समय संचालित हैं। इसमें चार लाख 14 हजार लगभग घरेलू उपभोक्ता और लगभग 10 हजार व्यवसायिक सिलेंडर हैं। जिला पूर्ति निरीक्षक सीमा त्रिपाठी ने बताया कि जिनके यहां पीएनजी कनेक्शन हैं उनके एलपीजी कनेक्शन निरस्त किए जाएंगे।