फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Five passengers in a private bus become victims of poisoning

Etawah News: निजी बस में पांच यात्री जहरखुरानी का शिकार

Sat, 04 Jul 2026 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Five passengers in a private bus become victims of poisoning
फोटो 10::::सीएचसी महेवा में जहरखुरानी के शिकार व्यक्ति को ले जाते उनके सहयोगी। स्रोत सोशल मीडिय
बकेवर। दिल्ली से हमीरपुर जा रही निजी स्लीपर बस में सवार पांच यात्री जहरखुरानी का शिकार हो गए। थाना क्षेत्र में कानपुर-आगरा राष्ट्रीय हाईवे पर स्थित ढाबे पर शनिवार सुबह लगभग नौ बजे एक होटल पर सवारियां उतारने के लिए परिचालक ने आवाज दी तब यात्रियों के बेहोश होने की जानकारी मिली। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने सभी को महेवा सीएचसी पहुंचवाया। यहां डॉक्टरों ने उपचार करके मरीजों की छुट्टी कर दी।
विज्ञापन




पीड़ित सनी निवासी नगला रामा, थाना घिरोर मैनपुरी ने बताया कि वह अपने भाई के साले गुरदीप निवासी ग्राम अयारा, थाना जसवंतनगर इटावा के साथ सेक्टर 37 नोएडा से बस में शुक्रवार रात को सवार हुए थे। रास्ते में बस खराब होने के कारण सभी यात्रियों को दूसरी बस में बैठाया गया था। सुबह भोर के समय आगरा एक्सप्रेसवे के एक फूड प्लाजा पर बस रुकी, जहां कुछ यात्रियों ने भोजन और पेय पदार्थ खरीदे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि पीछे की सीट पर बैठे एक युवक ने कोल्ड ड्रिंक खरीदकर अन्य यात्रियों को पिलाई। इसके कुछ देर बाद पांचों यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए थे। जहरखुरानी का शिकार हुए सनी (18) निवासी नगला रामा, थाना घिरोर मैनपुरी, गुरदीप (17) निवासी अयारा, थाना जसवंतनगर इटावा, विपिन कुमार (23) निवासी केवला, थाना जसवंतनगर इटावा, मोहित (24) निवासी इन्द्रौसी, बकेवर तथा विजय कुमार (36) जगदीश तिवारी निवासी ग्राम व्यार, थाना मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद शामिल हैं। सभी को सीएचसी महेवा में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में करीब 50 से अधिक यात्री सवार थे। इनमें कानपुर देहात, उन्नाव, जालौन, औरैया, हमीरपुर आदि जिलों की सवारियां थीं। अस्पताल में होश आने पर पीड़ितों ने बताया कि उनके मोबाइल फोन और नकदी गायब थे। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. मोहित कुमार सक्सेना ने बताया कि पांच यात्रियों को बेहोशी की हालत में लाया गया था। उपचार देकर कुछ देर के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि जांच की जा रही है। बस संचालक, चालक, परिचालक से यात्रियों की जानकारी ली जा रही है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed