फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Five oxygen plants inaugurated

पांच ऑक्सीजन प्लांटों का लोकार्पण

Thu, 07 Oct 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Five oxygen plants inaugurated
इटावा/सैफई। आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में तीन, जिला अस्पताल में एक और भरथना में सीएचसी में एक ऑक्सीजन प्लांट का बृहस्पतिवार को लोकार्पण किया गया। जिले में पांच ऑक्सीजन प्लांटों के काम करने से अब किसी की ऑक्सीजन की कमी से जान नहीं जाएगी।
विज्ञापन

सैफई में पीएम केयर्स फंड से दो प्रेशर स्विंग एडजार्प्शन (पीएसए) और सीएम केयर्स फंड से एक ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने किया। जिलाधिकारी ने बताया कि यहां के तीनों ऑक्सीजन प्लांट 1000-1000 लीटर क्षमता के हैं।
विज्ञापन

इन ऑक्सीजन प्लांटों की मदद से किसी भी तरह की आकस्मिक डिमांड बढ़ने पर बिना रुकावट के ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकेगी। कुलपति प्रोफेसर डॉ. रमाकांत यादव ने बताया कि नए आक्सीजन प्लांट से कोविड-19 अस्पताल व आईसीयू, एनआईसीयू, सर्जिकल आईसीयू, पीडियाट्रिक आईसीयू, आपरेशन थियेटर के साथ ही जरूरी लाइफ सेविंग वार्डों में लगातार ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संकायाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार, कुलसचिव सुरेश चंद्र शर्मा, एसडीएम सैफई ज्योत्सना बंधु, संयोजक कोविड व नॉन कोविड अस्पताल डॉ. एसपी सिंह, प्रशासनिक अधिकारी उमाशंकर समेत कई लोग मौजूद रहे।
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मेडिकल यूनिवर्सिटी में ही नहीं जिला अस्पताल में भी ऑक्सीजन की कमी की बात सामने आई थी। इसके पीछे बड़ी वजह से यहां लगे दो ऑक्सीजन प्लांटों का दो साल से खराब पड़ा होना था।
इनमें से एक प्लांट को 509 आर्मी बेस वर्कशॉप आगरा की 10 सदस्यीय टेक्निकल टीम ने सात मई 2021 को मरम्मत के बाद चालू कर दिया था, लेकिन क्षमता के अनुसार यह उत्पादन नहीं कर पा रहे थे, जबकि दूसरा प्लांट कंडम हो चुका था।
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ही विवि प्रबंधन ने मेडिकल यूनिवर्सिटी में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा था। इसी के बाद पीएम व सीएम केयर्स फंड से यह ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए।
नाराज हुए थे मुख्यमंत्री
विवि प्रशासन ने ऑक्सीजन प्लांट लगाने का प्रस्ताव शासन को 25 अप्रैल को भेजा था। 3 मई को शासन की हरी झंडी मिल गई थी और फंड भी जारी हो गया था। शासन ने 18 मई तक दोनों प्लांट शुरू कराने की तारीख तय की थी।
22 मई को सीएम योगी आदित्य नाथ मेडिकल यूनिवर्सिटी का निरीक्षण करने पहुंचे, तो ऑक्सीजन प्लांटों का काम अधूरा देख नाराज हुए थे। उन्होंने अफसरों से नाराजगी भी जताई थी।
1.86 करोड़ की लागत से बने प्लांट
सीएम केयर फंड से स्थापित दो ऑक्सीजन प्लांटों का निर्माण कार्य 10 मई को शुरू हुआ था। 13 जून को दोनों बनकर तैयार हो गए थे, जबकि, पीएम केयर्स फंड से बनने वाला ऑक्सीजन प्लांट एक जुलाई को बनकर तैयार हो गया था।
अब तक तीनों ऑक्सीजन प्लांटों के उद्घाटन का इंतजार था। विवि प्रशासन किसी मंत्री व बड़े अफसर से इन प्लांटों का उद्घाटन कराना चाह रहा था। इसी वजह से ऑक्सीजन प्लांटों का उद्घाटन इतने दिनों से लटका रहा।
जिला अस्पताल में भी ऑक्सीजन प्लांट शुरू
इटावा। बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से डा. भीमराव आंबेडकर जिला पुरुष अस्पताल में बृहस्पतिवार को ऑक्सीजन प्लांट ने काम करना शुुरू कर दिया। इसका उद्घाटन सदर विधायक प्रतिनिधि हरिनारायण बाजपेई ने किया।
यह संयंत्र 500 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) तक ऑक्सीजन का उत्पादन करने की क्षमता रखता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. भगवान दास ने बताया कि प्लांट हवा से नाइट्रोजन को सोखकर, ऑक्सीजन 95 प्रतिशत शुद्धता पर चिकित्सा ऑक्सीजन की एक सतत धारा का उत्पादन करेगा।
इस मौके पर पाथ इंडिया कंट्री प्रोग्राम के प्राइमरी हेल्थ केयर, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन के प्रमुख मोहम्मद अमील, चिकित्सा अधीक्षक डा. एमएम आर्या, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अवधेश, डा. सुशील कुमार व निखिलेश कुमार, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के डा. देवेंद्र खंडैत आदि मौजूद थे।
सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन
भरथना। सीएचसी परिसर में विधायक सावित्री कठेरिया ने ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। अधीक्षक डा. अमित दीक्षित ने बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन से संबंधित 30 बेड की व्यवस्था की गई, जिसमें से दो बेड आईसीयू के लिए आरक्षित किए गए।
साथ ही क्षेत्र में फैले बुखार ग्रस्त मरीजों के लिए भी 5 बेड आरक्षित किए गए हैं। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि श्रीभगवान पोरवाल, सीएमओ डा. भगवान दास, राजेश तिवारी, धीरेंद्र, मनोज, सुनील, संजय आदि रहे।
डीएम ने किया डेंगू वार्ड का मुआयना
सैफई। आयुर्विज्ञान विवि के डेंगू वार्ड का बृहस्पतिवार को डीएम श्रुति सिंह ने मुआयना किया। डीएम ने वार्ड में भर्ती मरीजों से हालचाल पूछा। इसके बाद अस्पताल व वार्ड में साफ-सफाई का निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों और तीमारदार को किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी नहीं होनी चाहिए।

डीएम के निरीक्षण के दौरान विवि कुलपति प्रोफेसर डॉ. रमाकांत यादव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार, संयोजक कोविड व नॉन कोविड अस्पताल डॉ. एसपी सिंह, कुलसचिव सुरेश चंद्र शर्मा, प्रभारी डेंगू वार्ड डॉ. रमाकांत रावत, डॉ. सोमेंद्र पाल सिंह समेत अस्पताल के तमाम अफसर व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed