{"_id":"5cfd4dbdbdec2207897f3cd8","slug":"five-floating-water-from-the-pipeline-burst","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन फटने से पांच मोहल्ले पानी को तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन फटने से पांच मोहल्ले पानी को तरसे
Sun, 09 Jun 2019 11:49 PM IST
प्रतीक दुबे
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
पानी के कटान से मकान की नींव दिखती हुई। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला लंघाई में शनिवार शाम पाइप लाइन फटने से गली धंस गई। पानी भरने से एक मकान की दीवार भी धंस गई। लंघाई से धौकरन टोला जाने का रास्ता बंद होने के साथ पांच मोहल्लों की जलापूर्ति ठप हो गई। रविवार को पानी के लिए हाहाकार मचा रहा। इसके बावजूद ने नगर पालिका ने टैंकर नहीं भेजे। लोगों ने दूसरे मोहल्लों और कुछ घरों में लगे सबमर्सिबल से पानी लेकर काम चलाया।
लंघाई मोहल्ले की गली में शनिवार शाम करीब चार बजे जमीन हल्की हल्की धंसने लगी। शाम करीब सात बजे पाइन लाइन फट गई और काफी ऊंचाई पर पानी का फौव्वारा फूटा। करीब आठ फीट लंबाई तक गली दस फीट गहराई तक धंस गई। शहाबुद्दीन की नींव भी गली के साथ धंस गई और उनके तहखाने में पानी भर गया। पानी रोकने के लिए रामावती टंकी से आपूर्ति बंद कराई गईं। इससे लंघाई के अलावा पुरोहितन टोला, नखासा, छिपैटी और मेहतर टोला में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। इससे बीस हजार आबादी पानी के लिए परेशान हो गई।
शाम को नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे लेकिन मोहल्ले में पानी का टैंकर नहीं भेजा। पानी न मिलने से कुछ लोग शहर में रहने वाले रिश्तेदारों के घर चले गए। अन्य लोगों ने पड़ोसियों के घर लगे सबमर्सिबल पंप और दूसरे मोहल्लों से पानी लाकर काम चलाया। नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि फुरकान अहमद ने बताया कि जानकारी मिलते ही ईओ के साथ मौके पर गया था। सुबह टूटी पाइप लाइन की मरम्मत करवाकर शाम साढ़े छह बजे के बाद जलापूर्ति शुरू करवा दी गई। ईओ ने दावा किया कि पानी व्यवस्था कराई गई थी।