{"_id":"69fa3e3447bfd9b75e06be57","slug":"five-arrested-for-bloody-land-dispute-etawah-news-c-216-1-etw1005-142298-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष के पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष के पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
इकदिल। ग्राम मानिकपुर भीखन में पुश्तैनी जमीन और ट्रैक्टर के बंटवारे को लेकर रविवार को खूनी संघर्ष हुआ था। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने इसमें पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि मुख्य आरोपी समेत पांच लोग अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
रविवार को इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम मानिकपुर भीखन में खूनी संघर्ष हुआ था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को दोनों पक्षों के पांच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने प्रथम पक्ष से हरगोविंद, हरिओम उर्फ पप्पन, शगुन यादव निवासी मानिकपुर भीखन और विकास कुमार निवासी फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया गया है जबकि दूसरे पक्ष से देवेंद्र सिंह को पकड़ा है।
सभी आरोपियों के खिलाफ बलवा, अवैध जमावड़ा, घातक हथियारों का प्रयोग और जानलेवा हमला जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि बाकी आरोपियों को जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।