{"_id":"e7eda1f9cc5a9a99920c28cab912faca","slug":"first-phase-start-from-takaha-and-bharthana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण की शुरुआत ताखा व भरथना ब्लाक से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण की शुरुआत ताखा व भरथना ब्लाक से
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 08 Nov 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन बंसल ने रविवार को ग्राम प्रधान एवं ग्राम
विज्ञापन
पंचायत सदस्य पद के निर्वाचन की समय सारणी घोषित की। उन्होंने कहा कि
नामांकन पत्रों की बिक्री से लेकर उन्हें दाखिल करने तक के कार्य संबंधित
विकास खंड मुख्यालय पर होंगे।
मतों की गिनती एवं परिणाम की घोषणा भी संबंधित विकास खंड में निर्धारित मतगणना स्थल पर की जाएगी। इसके अलावा समय सारणी के मध्य पड़ने वाले अवकाश दिवसों में भी निर्वाचन से संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। इस बार मतदान की अवधि आधा घंटे कम कर दी गई है।
पहले चरण में ताखा व भरथना ब्लाक क्षेत्र के प्रधान एवं सदस्य पद के लिए 16 व 17 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन दाखिल होंगे। इनकी जांच 18 व 19 नवंबर को तक होगी। नाम वापसी 20 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक होगी। इसके बाद इसी दिन चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे।
28 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक मतदान होगा। सभी चरणों की मतगणना 12 दिसंबर को सुबह 8 बजे से कार्य की समाप्ति तक चलेगी। इसी प्रकार दूसरे चरण में सैफई व बसरेहर ब्लाक क्षेत्र के उक्त पदों के लिए 19 व 20 नवंबर को नामांकन होंगे।
जांच का काम 21 व 22 नवंबर को, नाम वापसी व प्रतीक चिन्ह आवंटन 23 नवंबर को और मतदान 1 दिसंबर को होगा। तीसरे चरण में जसवंतनगर व बढ़पुरा ब्लाक क्षेत्र के पदों के लिए 21 व 23 नवंबर को नामांकन दाखिल होंगे। जांच 24 व 26 नवंबर को, नाम वापसी व प्रतीक चिन्ह आवंटन 27 नवंबर को और मतदान 5 दिसंबर को होगा।