फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   FIRs registered against 14 for electricity theft; connections of 42 defaulters disconnected.

Etawah News: बिजली चोरी में 14 पर एफआईआर, 42 बकायेदारों के कनेक्शन काटे

Wed, 30 Sep 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 30 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
FIRs registered against 14 for electricity theft; connections of 42 defaulters disconnected.
भरथना। फीडर टाउन-थ्री पर मंगलवार को विजिलेंस व बिजली निगम की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। भुर्जी मोहल्ला, पुराना भरथना और नगला भारा में हुई जांच के दौरान बिजली चोरी के 14 मामले पकड़े गए। संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान एसी का उपयोग करते हुए स्वीकृत भार से अधिक बिजली भार का इस्तेमाल करने वाले छह उपभोक्ता मिले। इन उपभोक्ताओं का भार बढ़ाया गया। वहीं, तीन उपभोक्ता कॉमर्शियल परिसर में घरेलू श्रेणी के कनेक्शन से बिजली का उपयोग करते मिले। इन पर विभाग की ओर से जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

अभियान में आठ लाख रुपये के बकाये वाले 42 बड़े बकायदारों के कनेक्शन काटे गए। चेकिंग अभियान में एसडीओ दिलीप कुमार साहू, जेई नीरज कुमार, प्रभारी प्रवर्तन दल धर्मेंद्र सिंह, प्रवर्तन दल के जेई अजय बाबू आदि शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed