फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fireworks on the return of Ram Gopal workers fired

रामगोपाल की वापसी पर कार्यकर्ताओं ने दागे पटाखे

Fri, 18 Nov 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 18 Nov 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Fireworks on the return of Ram Gopal workers fired
रामगोपाल यादव की वापसी पर खुशी व्यक्त करते सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी में प्रोफेसर रामगोपाल यादव की वापसी होते ही सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने कहीं आतिशबाजी दागी तो कहीं मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और सीएम अखिलेश यादव का आभार प्रकट किया। उनके इस कदम से सपा कार्यकर्ताओं ने नई ऊर्जा देखने को मिली। जिससे विधानसभा चुनाव में उनके अनुभव से पार्टी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


 गुरुवार सुबह रामगोपाल यादव के समर्थकों में जबरदस्त खुशी थी। सुबह जैसे ही मुलायम सिंह यादव का पत्र सोशल मीडिया पर जारी हुआ। कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। नगर पालिका चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू, गोपाल यादव ने लोगों को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। अन्नू दीक्षित के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने पक्का बाग पर आतिशबाजी दागकर खुशी जताई।
विज्ञापन


आशीष राजपूत, पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद ने इस फैसले पर सपा प्रमुख का आभार प्रकट किया। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय पर सपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई। प्रधान संघ के अध्यक्ष चंदगीराम यादव ने कहा कि प्रोफेसर रामगोपाल यादव का सपा कार्यकर्ताआें में बहुत सम्मान है। वे सपा कार्यकर्ताओं के बीच एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। उनकी वापसी करके नेताजी ने सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामगोपाल सपा के मेरुदंड
इटावा। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री केपी सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी नेतृत्व का यह सराहनीय कदम है। समाजवादी परिवार पूरी एकजुटता से विधानसभा चुनाव की तैयारी कर चुका है। आने वाले चुनाव के बाद एक बार फिर सीएम अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर रामगोपाल यादव की भूमिका सपा में मेरुदंड की तरह है।

सपा को इतनी ऊंचाई पर पहुंचाने में उनके योगदान को कमतर नहीं आंका जा सकता। उन्होंने इस फैसले पर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के प्रति आभार प्रकट किया। मालूम हो कि केपी सिंह चौहान ने भी प्रोफेसर रामगोपाल यादव की सपा में वापसी के लिए मुलायम सिंह यादव को पत्र लिखा था।


सैफई में भी आतिशबाजी
इटावा। सपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव की सपा में वापसी पर सैफई स्थित उनके आवास के बाहर जोरदार आतिशबाजी कर खुशी जताई गई। खुशी जताने वालों में फिरोजाबाद के सपा सांसद अक्षय यादव की टीम के प्रतिनिधि अनुज दीक्षित, रामवृक्ष, हरगोविंद यादव, भानु यादव, राजेश यादव, रविंद यादव, नितिन गुप्ता, एमएलसी अरविंद यादव इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed