{"_id":"6171a7e403490a07621b3fc8","slug":"fireworks-at-tesu-s-wedding-etawah-news-knp659577639","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेसू की शादी में आतिशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेसू की शादी में आतिशबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर/ताखा/महेवा। ग्रामीण क्षेत्र में शरद पूर्णिमा पर कई स्थानों पर टेसू और झैंझी का विवाह हुआ। बृहस्पतिवार सुबह नहर और तालाबों पर टेसू और झैंझी का विसर्जन किया गया। इस दौरान युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की।
औरैया रोड आंबेडकर नगर के अलावा आदर्श नगर, ईकरी, महिपालपुरा, करौंधी, मड़ौली, व्यासपुरा, चंदपुरा, लवेदी, करवाबुजुर्ग, परसूपुरा, कुड़रिया में टेसू-झैंझी का विधि विधान से विवाह की रस्में पूरी की गईं।
टेसू की बरात डीजे के साथ निकाली। विवाह से पूर्व किशोर-किशोरियों व बच्चों ने घर-घर जाकर झैंझी और टेसू पर आधारित गीत सुनाए। लखना में सब्जी मंडी बाजार, नहर बाजार समेत कई मोहल्लों से टेसू की बरात निकाली गई।
विज्ञापन
महिलाओं ने खील और खिलौने प्रसाद के रूप में बांटे। ताखा क्षेत्र में शरद पूर्णिमा पर्व पर क्षेत्र में टेसू-झैंझी का रीति-रिवाज और पूरे उत्साह के साथ विवाह कराया जाता है।
कस्बा ऊसराहार, नगला लछी, बम्हनीपुर, नगरिया यादवान में पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण संग भांवरें व विवाह की रस्में पूरी कराईं। इस दौरान महिलाओं ने मांगलिक गीत गाए। विवाह की रस्में पूरी होने के बाद झैंझी डोली में विदा की गई।
साथ ही दान दहेज भी दिया गया। विवाह के बाद गांव में खील व गट्टे का प्रसाद वितरण किया गया। उधर, ग्राम पंचायत शेरपुर सुनबर्सा, महेवा, बहेड़ा, मुकुटपुर सहित कई स्थानों पर बच्चों और युवाओं ने टेसू की बरात निकालकर विवाह की रस्म अदायगी।
उझियानी ग्राम में टेसू-झैंझी के आयोजन की धूम रही। नरेंद्र रावत, उपेंद्र पोरवाल, रवि प्रकाश दुबे, श्याम किशोर दुबे, गौरव दुबे व मुन्ना अवस्थी सहित अन्य गणमान्य नागरिक विवाह कार्यक्रम में शामिल रहे।
टेसू-झैंझी विवाह धूमधाम से संपन्न
भरथना। कस्बा भरथना के मोहल्ला मंदिर दान सहाय पर धूमधाम से झैंझी और टेसू का विवाह हुआ। टेसू पक्ष के शिवम, बबलू, रवि, नितिन, सुमित, सनी, रिशु, गोलू, बबलू, प्रदीप, जितेंद्र बरात लेकर झैंझी रानी के घर पहुंचे।
जहां झैंझी की ओर से नेहा, गुनगुन, रिया, अंजली, लवी, निम्मी, आशु ने बरात का स्वागत किया। पंडित विजय कुमार दीक्षित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वैवाहिक रस्में पूरी करर्वाइं। मोहल्ला ब्रजराज नगर, महावीर नगर, गांधी नगर में भी टेसू-झैंझी का विवाह हुआ।