फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fire started due to rocket falling on house

Etawah News: मकान पर रॉकेट गिरने से लगी आग

Sun, 12 Nov 2023 08:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 12 Nov 2023 08:37 PM IST
विज्ञापन
Fire started due to rocket falling on house
इटावा। शहर कोतवाली क्षेत्र में इस्लामिया इंटर काॅलेज के पीछे एक मकान की दूसरी मंजिल पर आतिशबाजी के दौरान रॉकेट गिरने से आग लग गई। छत पर बने कमरे में रखा करीब 50 हजार रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शनिवार देर रात शहर के इस्लामिया इंटर कॉलेज के पीछे रहने वाले अरविंद बंसल के मकान की दूसरी मंजिल पर बने एक कमरे में रॉकेट जा घुसा। जिससे उनके घर में आग लग गई। आग लपटें उठने पर घर पर मौजूद परिजनों को जब जानकारी हुई तो सभी लोग दौड़कर आग बुझाने में जुट गए और इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। अरविंद बंसल ने बताया कि करीब 50 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। जिसमें कूलर, फ्रिज, वाशिंग मशीन जैसे उपकरण आग की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि छत पर रखे गैस से भरा सिलेंडर अगर आग की चपेट में आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed