{"_id":"5805c460e57bd089943b2ecccabb02aa","slug":"fire-retardant-taught-tricks-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों को आग से बचाव के गुर सिखाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों को आग से बचाव के गुर सिखाए
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Fri, 19 Feb 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अग्निशमन विभाग की ओर से गुरुवार को ब्लाक सभागार में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में प्रधानों को ग्रामीण क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा के उपाय की जानकारी दी। गांव में जनजीवन और जन संपत्ति की सुरक्षा के इंतजाम करने की जानकारी भी दी गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी शिवदयाल शर्मा ने प्रधानों को अग्नि सुरक्षा के विभिन्न उपायों की जानकारी दी।
जिससे आग लगने पर तुरंत उन्हें किस तरह बुझाया जाए तथा आग न लगे। इसके उपाय भी बताए गए। श्री शर्मा ने सुझाव दिए कि अधबुझी बीड़ी के टुकड़े को पैर से कुचलकर तथा पूरी तरह बुझाकर फेंकना चाहिए। खलिहान के निकट पानी के साधन भी स्थापित करें, पानी के भरे घड़े व मिट्टी के ढेर उपलब्ध रखे।
खलिहान से कम से कम 100 फीट की दूरी पर खाना बनाएं, रसोई की छत टीन से बनाएं, अगर फूस की बनाएं तो उसकी अंदर की ओर मिट्टी का लेप लगाएं, घी व तेल की आग को बालू व मिट्टी से ढ़ककर बुझाएं, चूल्हे व इथन की चिनगारियो व गर्म राख को पूर्ण रूप से ठंडा करके फेकें।
विज्ञापन
अग्नि दुर्घटना रोकने के लिए अग्निशमन टोली, सम्पत्ति बचाओ टोली, प्रहरी टोली एवं जीवन रक्षक टोली गांव में बनाकर उन्हें प्रशिक्षित कराएं। खंड विकास अधिकारी एवं जिला कृषि अधिकारी डॉ. विनोद यादव ने प्रधानों से कहा कि बैठक में आग से संबंधित जो उपाए एवं सावधानियां बताई गई है ।
उनको ध्यान रखे उनसे ग्रामीणो को भी अवगत कराएं। आग से दुर्घटना के समय इनका प्रयोग कर जान माल की सुरक्षा कराएं। इस दौरान कोमल सिंह यादव, आनंद यादव, रामौतार पाल, जानकी प्रसाद, हनुमंत सिंह यादव, दीवान सिंह, सतेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।