फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fire in woods placed in kitchen room

रसोई रूम में रखी लकड़ियों में लगी आग

Sat, 28 Oct 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sat, 28 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Fire in woods placed in kitchen room
रसोई घर में लगी आग से जला पड़ा। सामान। - फोटो : amarujala

चकरनगर। विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय खिरीटी के रसोइया रूम में शनिवार को आग लगने से अंदर रखा सारा सामान जल गया। वहीं, विद्यालय की इमारत भी चटक गई। विद्यालय के कमरे में लगी आग को देखते हुए बच्चों की छुट्टी कर दी गई। ग्रामीणोें के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


विकासखंड चकरनगर में प्राथमिक विद्यालय खिरीटी पर विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते रसोइया क्वार्टर में भीषण आग लग गई। जिससे उसके अंदर रखी जलाऊ लकड़ी व कुछ अन्य उपयोगी सामान भी जलकर नष्ट हो गया। पास में ही प्राथमिक विद्यालय का रूम है जहां पर बच्चे बैठे थे।
विज्ञापन


स्कूल की बिल्डिंग में दरारें पड़ने पर कमरों के ऊपर गिरने से कोई बड़ा हादसा होने के उद्देश्य के चलते एसडीएम चकरनगर से बात की गई तो उन्होंने तत्काल विद्यालय के बच्चों की छुट्टी का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ चकरनगर से संपर्क किया गया तो उन्होंने घटना के बारे में काफी अफसोस जाहिर करते हुए संकुल प्रभारी पर आरोप लगाया कि करीब एक माह पहले चेकिंग में गए थे तो विद्यालय में लकड़ियां रखने के लिए मना किया था।

इस बात को रजिस्टर पर भी दर्ज करके आए थे। लेकिन संकुल प्रभारी ने उस पर कोई खास तवज्जो नहीं दी। जिसके चलते यह हादसा हो गया। बीईओ ने बताया कि खाना गैस सिलेंडर पर चाहिए। परंतु कुछ कमियां आई हैं, पूर्व प्रधान ने या कहीं अव्यवस्थाओं के चलते सिलेंडरों की अनुपस्थिति में यह खाना लकड़ी से बनाया जा रहा है। जिसके चलते बहुत बड़ा हादसा होते-होते बचा।


जब रसोईया से पूछा गया तो उसने ऊहापोह की स्थिति में बताया कि लकड़ी तो अंदर बंद थी बाहर से ताला लगा हुआ था। हो सकता है कि कल खाना बनाने के बाद लकड़ियों के साथ कोई आग की चिंगारी चली गई हो और उस चिंगारी ने रात में इतना विकराल रूप लेकर सबकुछ जला दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed