{"_id":"c60a0f78e762635135e3a99ebb055952","slug":"fire-in-goods-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी में लदे कोयले में आग से मचा हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी में लदे कोयले में आग से मचा हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 04 May 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोयला लेकर कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी के एक बैगन से अचानक धुआं उठता देखा गया। कोयले में आग की खबर से रेलवे अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सोमवार की शाम 6:10 बजे मालगाड़ी को भरथना रेलवे स्टेशन पर रोका गया।
विज्ञापन
स्टेशन मास्टर की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कोयल से भरे बैगन में पानी डालकर आग को शांत किया। इसके बाद अफसरों ने राहत की सांस ली। देर रात ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गाय।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि भरथना स्टेशन से पूर्व रेलवे कर्मचारियों ने मालगाड़ी के एक बैगन से धुआं उठता देखा था। इसी सूचना पर ट्रेन को भरथना स्टेशन पर रोका गया। बाद में उसे रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन