{"_id":"573a0a4b4f1c1b644eac73f0","slug":"fire-gutted-the-household","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से गृहस्थी जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से गृहस्थी जलकर राख
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 16 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
चकरनगर के नगला जोर में आग से राख हुए घर को देखते दंपति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकरनगर। थाना चकरनगर के अंतर्गत एक ग्राम में खाना बनाते समय घर में आग लग जाने से गृहस्थी का सामान जलकर राखहो गया। ग्रामीणों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। थाना चकरनगर के ग्राम नगलाजोर में तारबाबू यादव के घर में उनकी विकलांग पत्नी खाना पका रही थी। अचानक आग की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग जाने से गृहस्थी का सामान जल गया। परिजनों का कहना है कि गेहूं, लाही के साथ खाद्यान्न सामिग्री जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। ग्राम प्रधान विमल किशोर ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन व थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष चकरनगर आनंद कुमार सिंह और लेखपाल चांदई जयनारायन घटनास्थल पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन