{"_id":"570a91844f1c1b5269c810c8","slug":"fire-destroyed-four-houses-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से चार घरों का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से चार घरों का सामान जलकर राख
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
आग लगने से जला घर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर थाना क्षेत्र के गांव निबाड़ीकलां में रविवार दोपहर अचानक लगी आग से चार घर जल गए। जानकारी मिलने पर गांव के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। गांव के लोग जब तक आग पर काबू पाते तब तक घर में रखी गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
एक छप्पर में लेटे वृद्घ भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। लोगों ने उन्हें किसी तरह से बाहर निकाला और सीएचसी ले गए। डाक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन
निबाड़ीकलां निवासी हीरालाल पुत्र भगवान सिंह के घर में दोपहर अचानक आग लग गई। वृद्घ हीरा लाल उस समय छप्पर के नीचे लेटे थे। आग लगने पर गांव के लोग दौड़ पड़े और आग बुझाने के प्रयास किया। लोगों ने पहले हीरा लाल को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह काफी झुलस चुके थे। लोग आग पर काबू पाते तब तक आग की लपटों ने पड़ोस में रहने वाले रमेश चंद्र, सुरेश चंद्र व दिनेश के मकान को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने अपने घरों में लगे पंप आदि चलाकर आग पर काबू पाने के प्रयास किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक घरों में रखा सामान जल चुका था। ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित रमेश की पुत्री की 20 अप्रैल को शादी होनी थी। उन्होंने शादी का सामान एकत्र किया था। वह सामान भी जल गया। आग से उनका करीब दो लाख का नुकसान हुआ है।
इसके अलावा सुरेश व दिनेश का एक-एक लाख का नुकसान हुआ है। घायल हीरा लाल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं आग बुझने के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। जिससे लोगों में आक्रोश है। लोगों ने जिला प्रशासन से पीड़िताें को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। एसडीएम भरथना प्रमोद कुमार तिवारी भी राजस्व अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नुकसान के बारे में जानकारी ली।
गांव बसैयाहार निवासी राम शरण व श्रीचंद्र के खेतों के पास एक ट्रांसफार्मर रखा है। ट्रांसफार्मर के पास ढीले तारों से रविवार दोपहर चिंगारी उठी जो राम शरण के खेत में जा गिरी। जिससे फसल में आग लग गई। लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो आग बुझाने का प्रयास किया।
मगर तब तक लपटे पड़ोसी श्रीचंद्र के खेत में जा पहुंची और वहां भी फसल जलने लगी। सूचना के करीब एक घंटे बाद दमकल मौके पर पहुंची। आग से राम शरण की चार व श्रीचंद्र की दो बीघा फसल जल गई।