फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fire broke out in the sweet shop, two cars were also gutted

Etawah News: मिठाई दुकान में लगी आग, दो कारें भी चपेट में आईं

Thu, 06 Apr 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 06 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the sweet shop, two cars were also gutted
बकेवर। कस्बा के बकेवर-भरथना ओवरब्रिज के पास बुधवार रात मिठाई दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। दो कारें भी इसकी चपेट में आ गईं। आग की लपटों की चपेट में आने से दुकान के बाहर रखें लकड़ी के चार खोखे भी जल गए। दुकानदार ने करीब 10 लाख का नुकसान होने की बात कही है। तीन दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दुकान में रखे दो सिलिंडरों के भी फटने की बात कही गई है।
विज्ञापन

कानपुर-आगरा हाईवे के किनारे भरथना ओवरब्रिज के पास किशन लाल शर्मा की मिठाई की दुकान है। इसमें बुधवार रात करीब 11 बजे आग लग गई। आग की चपेट में दो दुकान के बाहर खड़ीं दो कारें भी जल गईं। आग की लपटों से दुकान के आसपास रखे चार खोखे भी जल गए। दुकानदार किशन लाल शर्मा ने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे हादसे की जानकारी मिली। आनन-फानन जब वह पहुंचे तो दुकान से आग की लपटें उठ रही थीं। दुकान के बाहर खड़ी दो कारें भी जल रही थीं। दुकान के अंदर रखा बारदाना गैस चूल्हा, भट्टी, फ्रिज सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। दो गैस सिलिंडर फटने से धमका हुआ। आग की चपेट में आने से आसपास की दुकानों में भी आग पहुंची व उनका सामान भी जला। लोगों ने आग लगने की सूचना थाना बकेवर पुलिस को दी।सूचना पर थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान, कस्बा इंचार्ज आरके वर्मा, हाईवे पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। चकरनगर, भरथना, सैफई की तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। चकरनगर की फायरब्रिगेड की गाड़ी का पानी का टैंकर तो खाली होने के बाद गाड़ी पुन: भर कर दुबारा आयी। कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटनास्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह, सीओ भरथना विवेक जावला भी पहुंचे। पीड़ित दुकानदार से घटना की जानकारी ली। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका। सुबह बकेवर लेखपाल अर्जुन सिंह मौके पर पहुंचे नुकसान का आकलन किया। थाना प्रभारी ने बताया कि आग किन कारणों से लगी इसका पता लगाया जा रहा है। आग से करीब 10 लाख के नुकसान की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed