फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fire broke out due to short circuit in container, 96 bikes burnt

Etawah News: कंटेनर में शार्ट सर्किट से लगी आग, 96 बाइकें जलीं

Fri, 02 Feb 2024 02:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to short circuit in container, 96 bikes burnt
जसवंतनगर। आगरा-कानपुर हाईवे पर ढाबे के पास खड़े कंटेनर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। एक करोड़ से ज्यादा कीमत की 96 बाइकें और करीब 50 लाख रुपये कीमत का कंटेनर जल गया। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कंटेनर गुरुग्राम से बाइकें लादकर कोलकाता जा रहा था। बुधवार रात करीब 10 बजे हाईवे पर फुलरई गांव स्थित एक ढाबे के पास चालक जितेंद्र निवासी सरसौल, कानपुर नगर ने कंटेनर को खड़ा कर दिया और केबिन में सो गया। चालक ने बताया गुरुवार तड़के करीब तीन बजे शॉर्ट सर्किट से कंटेनर की लाइट अचानक जलने लगीं। लाइट जलते ही उसकी नींद खुल गई और वह केबिन से बाहर निकल आया। कुछ देर बाद कंटेनर में आग लगी गई और कुछ आगे खड्डे में चला गया।
विज्ञापन

उसने तारों को अलग किया लेकिन आग नहीं बुझ सकी। इस पर वहां पहुंचे ढाबे के स्टाफ ने पुलिस व दमकल को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक पूरा कंटेनर जल चुका था। चालक ने बताया कंटेनर में एक करोड़ से ज्यादा कीमत की 96 बाइक लदी थीं, जो जल गईं। करीब 50 लाख कीमत का कंटेनर भी पूरी तरह जल गया। हादसे की जानकारी कंपनी के मालिकों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed