फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   FIR registered against 20 people for barging into a hospital, assaulting staff, and vandalizing property.

Etawah News: अस्पताल में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने में 20 पर प्राथमिकी

Wed, 24 Jun 2026 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against 20 people for barging into a hospital, assaulting staff, and vandalizing property.
इटावा। शहर के जय श्रीकृष्ण अस्पताल में सफाईकर्मी को रास्ते से हटने के लिए कहने पर बीते रविवार को तीमारदारों ने मारपीट की थी। इसके बाद 15 से 20 असलहाधारी लोगों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की थी, जिसमें तीन स्टाफ कर्मी घायल हो गए थे। बुधवार को पुलिस ने अस्पताल संचालक की तहरीर पर 15-20 अज्ञात हमलावरों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

अस्पताल संचालक देवेंद्र यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे सफाईकर्मी सनी वार्ड में सफाई कर रहा था। वहां भर्ती मरीज मुनीषा के साथ आए चार युवकों से सनी ने थोड़ा किनारे हटने के लिए कहा। इस पर तीमारदार भड़क गए और सनी को जातिसूचक गालियां दीं। विरोध पर आरोपियों ने सनी के साथ मारपीट की और देख लेने की धमकी देकर बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद वे 15 से 20 अज्ञात लोगों के साथ लाठी-डंडे और अवैध असलहे लेकर लौटे और सनी को लात-घूंसों व कुर्सियों से बेरहमी से पीटा। अस्पताल के अंदर हथियारबंद लोगों को देखकर मरीजों और तीमारदारों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


बीच-बचाव करने पर सहयोगी कर्मी विकास और राजेश यादव को भी पीट दिया। आरोपियों ने अस्पताल के मेडिकल उपकरण भी तोड़ डाले। थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों को चिह्नित कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed