{"_id":"6a36d8a019d078339203c16b","slug":"fir-against-two-shopkeepers-for-selling-counterfeit-tin-sheds-etawah-news-c-216-1-etw1005-144743-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: नकली टिन शेड बेचने में दो दुकानदारों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: नकली टिन शेड बेचने में दो दुकानदारों पर प्राथमिकी
विज्ञापन
-कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की
संवाद न्यूज एजेंसी
ताखा। थाना ऊसराहार क्षेत्र में प्रतिष्ठित कंपनी के नाम से नकली टिन शेड बेचने का मामला सामने आया है। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने दो दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट एवं ट्रेडमार्क अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कंपनी के अधिकृत अधिकारी आशीष राज निवासी मोतिहारी बिहार ने थाना ऊसराहार में तहरीर दी। इसमें बताया कि क्षेत्र में नकली ब्रांड के टिन शेड बेचे जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर कंपनी की टीम ने जांच की तो कस्बा ऊसराहार स्थित कृष्ण मुरारी गुप्ता व ममता देवी पर 10 फीट की 35 शीट, 18 फीट की 23 शीट तथा 20 फीट की 2 शीट समेत कुल 190 टिन शेड बरामद किए गए। इन पर कंपनी के पंजीकृत ट्रेडमार्क मिलते-जुलते चिन्ह अंकित पाए गए। जांच के दौरान 10 फीट की 15 टिन शीटों पर नकली प्रिंट पाई गई। कंपनी का आरोप है कि उक्त सामग्री उपभोक्ताओं को भ्रमित कर असली उत्पाद के नाम पर बेची जा रही थी। थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी ने बताया कि कंपनी की तहरीर के आधार पर कस्बा ऊसराहार निवासी कृष्ण मुरारी गुप्ता तथा ममता देवी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। बरामद टिन शेड को कब्जे में लेकर सुरक्षित रखवा दिया गया है।