{"_id":"5724fdad4f1c1b6536a915dc","slug":"finkwaa-decaying-fruit-licking-of-the-sample-taken-and-sikanji","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़े गले फल फिंकवाए, चाट और सिकंजी का लिया नमूना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़े गले फल फिंकवाए, चाट और सिकंजी का लिया नमूना
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 01 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
बलराम सिंह चौराहे पर चाट की दुकान से नमूना लेते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य एवं अपमिश्रण विभाग ने शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता की दृष्टि से अभियान चलाया। अभियान में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। सड़े गले फल फिंकवाए गए। मिड डे मील में बनी तेहरी का भी नमूना लिया गया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नादिर अली ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी मान सिंह निरंजन एवं प्रदीप कुशवाह ने पक्का तालाब चौराहा एवं बलराम सिंह चौराहा पर चेकिंग अभियान चलाया। यहां प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील को भी चैक किया गया। बच्चों के लिए बनाई गई तेहरी का नमूना लिया गया। साथ ही चौराहे पर पिंकू कुशवाह तथा नीरज कुमार की चाट का, सईद अहमद का फल का एवं मोहम्मद फारूक का सिकंजी का नमूना लिया गया। ठेलों पर पाए गए सड़े गले खाद्य पदार्थ एवं फल फिंकवाए गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सभी दुकानदारों को निर्देशित किया वे अपने आसपास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री बिल्कुल न करें। बताया कि यह अभियान अभी जारी रहेगा। उन्होंने गन्ने का जूस बेचने वालों को चेतावनी दी कि वे आसपास गंदगी कतई न होने दें।