{"_id":"629a51421ef1fa771a06d07c","slug":"fines-imposed-on-shopkeepers-selling-fruits-and-vegetables-on-the-road-etawah-news-knp7004647104","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर फल सब्जी बेच रहे दुकानदारों पर ठोंका जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर फल सब्जी बेच रहे दुकानदारों पर ठोंका जुर्माना
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राम आसरे कमल ने शुक्रवार को सड़क पर ठेले खड़े पर फल, सब्जी बेचने वाले दुकानदारों और टेंपो चालकों पर जुर्माने लगाया। दुकानों से प्रतिबंधित पॉलिथीन भी जब्त की गई।
पुलिस बल के साथ ईओ ने मोहल्ला जवाहर रोड, मोहल्ला मोतीगंज में जांच अभियान चलाया। अनाधिकृत स्थल पर खड़े पांच टेंपो चालकों पर 100-100 रुपये जुर्माना वसूल किया। इसी तरह सड़क पर ठेला लगाकर फल और सब्जी बेचने पर 22 दुकानदारों का चालान कर 2800 रुपये वसूले। चार दुकानदारों के पास से चार किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की। दुकानदारों पर एक हजार जुर्माना भी वसूला गया।
ईओ ने कहा कि सड़क एवं फुटपाथ पर दुकानें लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सड़कों एवं फुटपाथों पर अतिक्रमण न करें। रविवार को फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। दुकानदार अस्थायी अतिक्रमण स्वयं हटा लें। आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया, साहेब खान, अरविंद सिंह रावत, अभिनव कुमार श्रीवास्तव ,ललित चतुर्वेदी, संतोष यादव भी साथ रहे।