फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   film based on mulayam life

मुलायम सिंह के जीवन पर बनेगी फिल्म

Wed, 22 Jun 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 22 Jun 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
film based on mulayam life
बकेवर में थाना प्रभारी से विचार विमर्श करते फिल्म निर्माण से जुड़ी यूनिट के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव  के जीवन पर फिल्म बनेगी। इस फीचर फिल्म सपा मुखिया के संघर्षों पर केंद्रित होगी। शूटिंग का मुहूर्त लखनऊ में हो चुका है। 15 जुलाई से शूटिंग इटावा में शुरू होगी। करीब 20 से 25 करोड़ की लागत वाली इस फिल्म की शूटिंग 15 दिन तक इटावा जिले के विभिन्न स्थानों पर होगी। फीचर फिल्म का नाम नेताजी मुलायम सिंह यादव होगा। फिल्म करीब दो से सवा दो घंटे के समय की होगी। बुधवार को फिल्म डायरेक्टर ने टीम के साथ शूटिंग के लिए संभावित स्थलों को देखा।

विज्ञापन


फिल्म डायरेक्टर विवेक दीक्षित ने बताया कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव मामूली इंसान से सियासी फलक के सितारे बने हैं। ऐसे में उनके जीवन पर आधारित फिल्म बनाई जा रही है। यह फिल्म 20 से 25 करोड़ की लागत से बनेगी। उन्होंने बताया कि फिल्म में 12 सितंबर सन् 1968 को बकेवर में हुए छात्र आंदोलन की घटना को खासतौर से फिल्माया जाएगा। इसके बाद थाना के बाहर हुए गोली कांड में पांच लोगों की मौत हो गई थी। कई लोग घायल हुए थे। घटना के बारे में उस समय विधानसभा में सवाल हुआ था। डायरेक्टर ने बताया कि बकेवर में फीचर फिल्म की शूटिंग दो दिन चलेगी।
विज्ञापन


बकेवर थाने को उसी समय का लुक दिया जाएगा। उसके बाद  केके डिग्री कालेज इटावा एवं करहल में शूटिंग होगी। सपा मुखिया के गांव सैफई के लिए लखनऊ के एक अति पिछड़े गांव की लोकेशन ली गई है। यह फिल्म सपा मुखिया के शुरुआती दिनों से लेकर सन 1989 में पहली बार मुख्यमंत्री बनने के समय तक की होगी। फिल्म करीब दो महीने में बनकर तैयार हो जाएगी । शूटिंग के लिए बकेवर थाना की लोकेशन देखने के दौरान डायरेक्टर विवेक दीक्षित के साथ उनकी निर्माण टीम के बॉबी राजपूत, क्रिएटिव हेड राजीव रंजन दास, आर्ट डायरेक्टर सुनील सिंह, डीओपी कैमरामैन कपिल के गौतम भी मौजूद रहे। इन लोगों ने बकेवर थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा से मुलाकात की और शूटिंग के समय सहयोग मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed