फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Filariasis tackle any waist

फाइलेरिया से निपटने को कसी कमर

Mon, 09 Mar 2015 11:39 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, इटावा
बयूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 09 Mar 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अभियान के लिए 4692 ड्रग डिस्ट्रीब्यूटर तैनात किए गए हैं। टीमों का पर्यवेक्षण करने को 771 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। सोमवार को सीएमओे डॉ. राजेश कु मार यादव ने डीआईसी तथा एल्वैंडाजोल की गोलियां खिलाकर अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया।

डाक्टरों का कहना है कि फाइलेरिया यानी हाथी पांव का रोग क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है। ये मच्छर घरों के आसपास जमा गंदे पानी में पैदा होते हैं। इसलिए सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए और रात में फुल आस्तीन की शर्ट तथा पायजामा पहनकर सोयें।

घर की टंकियों तथा बर्तनाें में पानी जमा नहीं रहने देना चाहिए। फाइलेरिया से बचने को सरकार की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। 10 एवं 11 मार्च क ो चलाए जाने वाले अभियान में घर-घर जाकर डीआईसी तथा एलवैंडाजोल की गोलियंा खिलाई जाएंगी।

दो से पांच साल के बच्चों क ो डीआईसी तथा एलवैंडाजोल की एक-एक गोली खिलाई जाएगी। 6 से 14 साल के बच्चों क ो डीआईसी की दो तथा एलवैंडाजोल की एक गोली दी जाएगी।

15 साल से अधिक आयु के किशोरों तथा युवाओं को डीआईसी की तीन तथा एलवैंडाजोल की एक गोली दी जाएगी। दो साल से कम आयु के बच्चों तथा गर्भवती महिलाआें, गंभीर रूप से बीमार रोगियों क ो दवा नहीं खिलाई जाएगी।

फाइलेरिया की दवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा उपस्वास्थ्य कें द्राें को उपलब्ध करा दी गई हैं।
सोमवार को आयोजित फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के अवसर पर सीएमओ डॉ. राजेश यादव के अलावा एसीएमओ डॉ. देवी प्रसाद, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकमल चौरसिया, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विपिन कपूर, डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश कुमार, अनुराग श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो पर रैपिड एक्शन टीम भी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed