फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Make poor families self-reliant by linking them to welfare schemes: DM

गरीब परिवारों को योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाएं : डीएम

Sat, 22 Aug 2026 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Make poor families self-reliant by linking them to welfare schemes: DM
- कलक्ट्रेट सभागार में जीरो पॉवर्टी अभियान, स्वच्छ भारत मिशन समेत कई योजनाओं की समीक्षा बैठक की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। गरीब परिवारों को योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाएं। यह निर्देश शनिवार को कलक्ट्रेट के नवीन सभागार में जीरो पॉवर्टी अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, बीबीजीरामजी योजना, आईजीआरएस, गोशाला और प्राकृतिक खेती की समीक्षा बैठक करते हुए डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने दिए।


जीरो पॉवर्टी अभियान की समीक्षा में डीएम ने कहा कि चिन्हित परिवारों को बिजली, पानी, आवास, स्वास्थ्य, राशन समेत सभी मूलभूत सुविधाओं और कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जाए। उन्होंने 14 से 35 वर्ष के युवाओं को उनकी रुचि और योग्यता के अनुसार कौशल प्रशिक्षण दिलाकर रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने गोवंश को सड़कों पर घूमने से रोकने और गोशालाओं में दाना, हरा चारा व भरण-पोषण की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। घायल गोवंश मिलने पर 1962 हेल्पलाइन पर सूचना देने को कहा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत विद्यालयों और आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने, विद्यार्थियों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्कूलों तक जाने वाली सड़कों को बेहतर रखने के निर्देश दिए। बीबीजीरामजी योजना में जल संरक्षण से जुड़े कार्यों का ग्राम स्तर पर चिन्हांकन कर शीघ्र शुरू कराने को कहा। आईजीआरएस की समीक्षा में डीएम ने जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि, पशुपालन और पंचायत विभाग को संयुक्त अभियान चलाने तथा गौशालाओं को प्राकृतिक खेती से जोड़ने पर जोर दिया। बैठक में सीडीओ संजय कुमार सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed