{"_id":"6039320a8ebc3ee93f299d15","slug":"festival-of-songs-performed-in-etawah-festival-pandal-etawha-news-knp6143459106","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा महोत्सव पंडाल में सजेगी गीतों की महफिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा महोत्सव पंडाल में सजेगी गीतों की महफिल
विज्ञापन
इटावा। इटावा महोत्सव पंडाल में शनिवार रात को हास्य, ओज और श्रंगार गीतों की महफिल सजेगी। इसमें राष्ट्रीय कवि अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे। महोत्सव के तहत प्रतिवर्ष होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का मुख्य अतिथि उप्र औद्यौगिक न्यायाधिकरण के पीठासीन न्यायमूर्ति करुणानंद बाजपेयी शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी महोत्सव के जनरल सेक्रेटरी एसडीएम सदर सिद्घार्थ, कवि सम्मेलन के संयोजक एड. शांति स्वरूप पाठक व सहसंयोजक डॉ. कुश चतुर्वेदी ने दी।
उन्होंने बताया कि शनिवार को रात आठ बजे से प्रदर्शनी पंडाल में कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। कवि सम्मेलन में दिल्ली से डा. अशोक चक्रधर, धार मध्य प्रदेश से जानी बैरागी, टूंडला से लटूरी लट्ठ, ओज कवि के रूप में भोपाल से मदन मोहन समर, नोएडा से कविता तिवारी, इटावा के कवि कमलेश शर्मा, गीत रचनाओं के लिए दिल्ली से डॉ. कीर्ति काले, मैनपुरी से बलराम श्रीवास्तव, इंदौर से प्रतीक चौहान काव्य पाठ करेंगे।
संचालन वरिष्ठ कवि डॉ. हरिओम अंबर फर्रुखाबाद करेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार नए कवियों को अधिक मौका देने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम संयोजकों ने काव्य प्रेमियों से इसमें शामिल होने की अपील की है। बताया कि इस बार एडवेंचर स्पोर्ट्स का आयोजन नहीं किया जाएगा।