फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Female Guldar was brought from Bijnor for safari

Etawah News: मादा गुलदार को बिजनौर से सफारी लाया गया

Sun, 21 Jan 2024 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Female Guldar was brought from Bijnor for safari
इटावा। बिजनौर में बालक पर हमला करने वाली मादा गुलदार को रेस्क्यू कर सफारी लाया गया है। यहां स्वास्थ्य परीक्षण में गुलदार के कैनाइन दांत, नाखून टूटने और पूंछ न होने की बात पता चली है। सफारी के डॉक्टरों की ओर से उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


सामाजिक वानिकी प्रभाग बिजनौर के साहपुर रेंज के सबदलपुर रेहरा में मादा गुलदार ने 14 वर्षीय बालक पर हमला करके घायल कर दिया था। उसे 13 जनवरी को पिंजड़े में कैद किया गया था। पशुचिकित्सकों ने मादा गुलदार का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें इसके कैनाइन दांत तथा नाखून टूटे हुए पाए गए हैं। गुलदार की पूंछ भी नहीं है। ऐसे में उसे प्राकृतवास में नहीं छोड़ा जा सकता है। मादा गुलदार को विशेष उपचार के लिए प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव/मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर शनिवार को सफारी पार्क लाया गया है।
विज्ञापन

यहां सफारी के डॉक्टरों की ओर से उसका उपचार किया जा रहा है। गुरुवार रात इटावा सफारी पार्क के अंतर्गत बफर जोन में ट्रैप किए गए गुलदार के पूंछ में घाव होने के कारण उपचार दिया जा रहा है। उक्त दोनों गुलदारों पं. दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान, उप्र, मथुरा से समन्वय स्थापित कर डाॅ. आरपी पांडेय, प्रोफेसर एंड हेड सर्जरी विभाग एवं उनकी टीम को इटावा सफारी भेजने का आग्रह किया गया है। निदेशक अनिल पटेल ने बताया कि बुधवार को विशेषज्ञों की टीम आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed