फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fearful Kripala, Deendayala

भये प्रकट कृपाला, दीनदयाला

Sun, 10 Apr 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fearful Kripala, Deendayala
जुलूस में शामिल रामदरबार की झांकी - फोटो : ETAWAH
इटावा। नवमी को भगवान श्रीराम का प्रकटोत्सव जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। चौगुर्जी शिव मंदिर में श्रीराम का दरबार सजाया गया और आन्नदेश्वर शिव मंदिर से रथ पर सवार अवध नरेश की शोभायात्रा निकाली गई। शहर भ्रमण पर निकले रघुनंदन का श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में देवी-देवताओं और भारत माता की झांकी शामिल रही।
विज्ञापन

चौगुर्जी के शिव मंदिर परिसर में श्रीराम दरबार सजाया गया। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत माथे पर चंदन से श्रीराम लिखकर किया गया। दोपहर 12 बजे श्रीराम का प्रकटोत्सव होते ही महंत आचार्य भुवनेश मिश्र ने भगवान की महाआरती की। इसके बाद बलवीर पांडेय और उनकी टीम ने भजनों ने भगवान की स्तृति की। एक श्रद्धालु ने महिलाओं को मुद्राएं भेंट कीं।
विज्ञापन

उधर, श्री आन्नदेश्वर शिव मंदिर से 12 से अधिक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कालीबाड़ी मंदिर के महंत स्वामी शिवानंद महाराज ने झंडा पूजन और विधायक सरिता भदौरिया ने भगवान के स्वरूप की आरती उतारी। यात्रा संयोजक आशीष, अमित तिवारी ने रथों पर विराजमान मूर्तियों का पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में सबसे आगे ऊंट पर सवार नगाड़ा वादक लोगों को शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दे रहा था। उसके पीछे कुड़कुडिय़ा के साथ घोड़ी नृत्य और उसके पीछे गणेश, शिवजी, परशुराम शनिदेव, राधा-कृष्ण, नरसिंह, साईंबाबा, विष्णु- लक्ष्मी, माखन चोर, भारत माता, कृष्ण- बलराम, काली शिवजी, शिव- पार्वती, मां दुर्गा और श्रीराम दरबार की झांकियां थीं। रास्ते में लोगों फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में विधायक प्रतिनिधि हरि नारायण बाजपेई, ओम रतन कश्यप, बबलू मेहरोत्रा, संतोष सिंह चौहान, अनंत प्रताप अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख गणेश राजपूत आदि उपस्थित रहे।
कस्बों में भी गूंजे श्रीराम के जयकारे
बकेवर/भरथना। बकेवर के गोपाल मंदिर, लखना के लक्ष्मी नारायण मंदिर, मातन मोहाल मंदिर,ं ग्राम कुड़रिया स्थित रामचंद्र जी महाराज मंदिर, भरईपुर लुधियानी स्थित श्रीराम जानकी मंदिर, बकेवर स्थित वन खंडेश्वर मंदिर आश्रम पर भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की गई। शंख घडिय़ाल के साथ भए प्रगट कृपाला का स्तृतिगान किया गया। भरथना में शक्तिपीठ श्री बालरूप हनुमान गढ़ी (छोला मंदिर) में श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर पदाधिकारियों ने कन्याभोज कराया। मंदिर प्रबंधक राजू चौहान, राजेश चौहान, संजीव श्रीवास्तव, सुरेश कुशवाह, रुद्रपाल सिंह भदौरिया, रविंद्र सिंह राजावत, रिंकू चौहान, राजू दीक्षित, गोविंद चौहान आदि उपस्थित रहे।
मुस्लिम ने महंत को भेंट किया श्रीराम का चित्र
भरथना। नगर स्थित मोतीमंदिर (लंगूर की मठिया) में मुस्लिम समाजसेवी आबिद अली ने साथियों के साथ महंत मानानंद त्यागी महाराज को भगवान राम की भेंट, पटका व गमछा भेंट किया। भोग प्रसाद भगवान की पूजा भी की। अंकित, रवि कुमार, अमन व हर्ष आदि युवा उपस्थित रहे। (संवाद)

मातृशक्ति ने मनाया रामोत्सव
इटावा। विहिप के राम उत्सव कार्यक्रम के तहत सूर्येश्वर महादेव मंदिर पर मातृशक्ति ने रामोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। विहिप के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी ने कहा हम सब लोग ऐसे आदर्शवादी मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव मना रहे हैं जिसके जीवन चरित्र से समस्त मानव जाति एक सुयोग्य आदर्श मानव बनने का संकल्प लेता है। मातृशक्ति की प्रांत संयोजिका डॉ. सीमा जादौन, प्रांत मठ मंदिर प्रमुख अवधेश सिंह भदौरिया, विभाग सेवा प्रमुख विवेक दीक्षित एवं मातृशक्ति की पूर्व संयोजिका कमोदिनी परिहार आदि मौजूद रहे।

भरथना में मोती मंदिर में महंत का गमछा ओढ़ाकर सम्मान करते आबिद अली

भरथना में मोती मंदिर में महंत का गमछा ओढ़ाकर सम्मान करते आबिद अली- फोटो : ETAWAH

्रीराम दरबार की आरती करते आचार्य भुवनेश मिश्रा

्रीराम दरबार की आरती करते आचार्य भुवनेश मिश्रा- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed