फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Father son killed in road accident, eight family members injured

सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत, परिवार के आठ लोग घायल

Tue, 12 Apr 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Father son killed in road accident, eight family members injured
आगरा कानपुर हाइवे पर घटनास्थल पर खड़ी पिकअप - फोटो : ETAWAH
इटावा। आगरा-कानपुर हाईवे पर सोमवार सुबह हाईवे के कट पर बैक हो रहे लोडर से पिकअप टकरा गई। हादसे में दिल्ली निवासी पिता, पुत्र की मौत हो गई और परिवार के आठ लोग घायल हो गए। घायलों में पांच को जिला अस्पताल से सैफई रेफर कर दिया गया। जिसमें नानी और नातिन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

उन्नाव जिले के बारासगवर थाना क्षेत्र के मलवा खेड़ा के मूल निवासी राम सजीवन (65) पुत्र सूरज प्रसाद दिल्ली में रेलवे क्रॉसिंग चौकी क्षेत्र के आजाद नगर में परिवार के साथ रहते थे। 16 अप्रैल को गांव में नाती आदर्श (ढाई वर्ष) का मुंडन कराना था। पूरा परिवार निजी पिकअप से आगरा-कानपुर हाईवे से गांव आ रहा था। पिकअप में रामसजीवन, उनकी पत्नी धनपता (60), बेटा जयवीर (28), बेटी तारा (36), दामाद जय कुमार (42), छोटी बेटी रोशनी (25), नातिन ज्योति (10), तारा की 17 वर्षीय जुड़वा बेटियां आरुषि और निधि सवार थीं। पिकअप राम सजीवन का छोटा बेटा सोेनू चला रहा था। सोमवार तड़के पांच बजे फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में समृद्धि हॉस्पिटल के सामने कट से एक चालक ने डंपर बैक किया। तेज रफ्तार पिकअप पीछे से डंपर में जा घुसा।
विज्ञापन

हादसे में पिकअप चला रहे अविवाहित सोनू व राम सजीवन की मौके पर ही मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से पांच लोगों को सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। सैफई में भर्ती धनपता और निधि की हालत डॉक्टरों ने गंभीर बताई है। राम सजीवन और सोनू दिल्ली में ठेका लेकर बिजली का काम करते थे। परिजनों ने बताया कि आदर्श तारा का बेटा है।

बेटे आदर्श को गोद में लिए तारा परिजनों को फोन से घटना की जानकारी देती हुई

बेटे आदर्श को गोद में लिए तारा परिजनों को फोन से घटना की जानकारी देती हुई- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed