फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fast food vendor dies after falling from the second floor

Etawah News: दूसरी मंजिल से गिरकर फास्ट फूड विक्रेता की मौत

Fri, 05 Jun 2026 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Fast food vendor dies after falling from the second floor
भरथना। मोहल्ला शुक्लागंज में शुक्रवार तड़के फास्ट फूड विक्रेता की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

औरैया के थाना अछल्दा क्षेत्र के ग्राम बीसरमऊ के मूल निवासी राम कुमार शर्मा (45) भरथना कस्बा के मोहल्ला शुक्लागंज में किराये के मकान की दूसरी मंजिल पर परिवार समेत रहते थे। वह कस्बे में फास्ट फूड का ठेला लगाते थे। पत्नी पूजा देवी ने बताया कि गुरुवार रात बिजली न होने के कारण परिवार देर रात तक जागता रहा। इसके बाद सभी लोग सो गए। रात करीब तीन बजे उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि पति राम कुमार चारपाई पर नहीं थे। इस पर उसने और बच्चों ने उनकी तलाश शुरू की।

कुछ देर बाद मकान के बाहर सड़क पर उनका शव पड़ा देखा। आशंका है कि सुबह तड़के टॉयलेट जाते समय वह छत से नीचे गिर गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद पत्नी पूजा समेत तीनों बच्चे अंकुश (13), अनुज (11) और अनुष्का (8) साल का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed