{"_id":"5fc3ca6a8ebc3e9b8268cf77","slug":"fast-daudi-jyoti-aur-iti-etawha-news-knp5970481180","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन शक्ति के सम्मान में खूब तेज दौड़ी ज्योति और इति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति के सम्मान में खूब तेज दौड़ी ज्योति और इति
विज्ञापन
फोटो संख्या 02 ताखा के परिषदीय विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ लगाती बालिकाएं
- फोटो : ETAWHA
ऊसराहार। मिशन शक्ति के अंतर्गत बालिकाओं की संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। मिशन शक्ति के सम्मान में ज्योति और इति सबसे तेज दौड़ीं।
ताखा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं की मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न र्हुइं । संकुल दीग में बालिकाओं की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ जिला व्यायाम शिक्षक गौरव पाठक एवं जिला स्काउट शिक्षक अच्युत त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर किया। खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार ने बताया कि सभी संकुल में होने वाली इन प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम निश्चित कर दिया गया है। सभी प्रतियोगिताएं निश्चित तिथि समय और स्थान पर होंगी बच्चे प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर काफी खुश दिख रहे थे। प्रतियोगिताएं संपंन होने से पहले दीग के वरिष्ठ संकुल शिक्षक एव संयोजक दिनेश कुमार चौधरी ने सभी छात्राओं को मास्क वितरित किए।
50 मीटर दौड़ में ज्योति यूपीएस बकौली प्रथम, कयादु यूपीएस अमथरी द्वितीय, अंशु यूपीएस दीग तृतीय, 100 मीटर दौड़ में इति यूपीएस बकौली प्रथम, कशिश यूपीएस दीग द्वितीय, मोनिका यूपीएस अमथरी तृतीय, 200 मीटर दौड़ में रिंकी यूयपीएस दीग प्रथम, ज्योति यूपीएस दीग द्वितीय एवं वर्षा यूपीएस भाऊपुरा तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में अलका यूपीएस दीग प्रथम, ज्योति यूपीएस बकौली द्वितीय, प्रियंका यूपीएस दीग तृतीय तथा लंबीकूद में इति यूपीएस बकौली प्रथम, ज्योति यूपीएस बकौली द्वितीय, अलका यूपीएस दीग तृतीय स्थान पर रहीं। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अवधेश सिंह राठौर ने बताया कि विकासखंड स्तर से विजयी प्रतिभागी जनपद स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार वितरण किया गया। गीता दोहरे, दीपा राजपूत, प्रदीप सिंह चौहान, सचिन प्रताप, प्रदीप पाल, विकास यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

फोटो संख्या 03 संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता छात्राएं- फोटो : ETAWHA
विज्ञापन