फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Farmers will only be high-tech prosperity

हाईटेक होंगे किसान तभी आएगी खुशहाली

Mon, 28 Mar 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Mon, 28 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Farmers will only be high-tech prosperity
सैफई महोत्सव पंडाल में फीता काटकर कृषि एवं बागवानी प्रदर्शन का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
इटावा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों को हाईटेक किया जाएगा तभी प्रदेश में खुशहाली आएगी। इसके लिए सरकार की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यूपी एग्रो हार्टीटेक प्रदर्शन का उद्घाटन करते हुए इस तरह के आयोजन को किसानोें को लिए लाभकारी बताया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने विज्ञान से हरे भरे खेत की थीम को लेकर प्रोग्रेस हारमोनी डेवलपमेंट चैंबर की ओर से प्रदेश सरकार के सहयोग से सैफई मेला प्रांगण में आयोजित यूपी एग्रो हार्टीटेक प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद स्टाल का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में कृषि की नई नई तकनीतियों पर आधारित उत्पादकता बढ़ाने की जानकारी देने वाले स्टाल सजाए गए हैं, जिसमें कृषि उपकरण, दवाएं आदि के स्टाल सजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में कृषि मंत्री विनोद कुमार पंडित सिंह, खादी मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, पीएचडी चैंबर के  चेयरमैन डा. ललित खेतान, पदमश्री डा. बिंदेश्वर पाठक आदि ने संबोधित किया। 

पीएचडी चैँबर के वाइस प्रेसीडेंट गोपाल ने अतिथियों का स्वागत किया। सांसद धर्मेंद  यादव, सांसद तेज प्रताप यादव तथा डा. बिंदेश्वर पाठक को प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया गया।


महिला कौशल विकास के तहत इटावा व कन्नौज की 35 महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की गई। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, राज्यमंत्री केपी सिंह चौहान, राज्यमंत्री अशोक यादव, सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य, विधायक भरथना सुखदेवी वर्मा, चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू, गोपाल यादव, पूर्व संासद प्रेमदास कठेरिया, सपा जिला महासचिव कृष्णमुरारी गुप्ता, चंदगीराम यादव आदि पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed