फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Farmers stopped construction of Bundelkhand express

किसानों ने रोका बुंदेलखंड का एक्सप्रेस का निर्माण कार्य

Mon, 17 May 2021 10:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Farmers stopped construction of Bundelkhand express
ऊसराहार (इटावा)। भूमि अधिग्रहण के कई महीने बाद भी मुआवजा न मिलने से परेशान सुतियानी और नगला कोरी के कई किसानों ने सोमवार को बुुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का काम रोक दिया। कार्यदायी संस्था के समझाने पर किसान मान गए लेकिन जल्द भुगतान न होने पर काम रोकने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण कुदरैल गांव से चित्रकूट तक किया जा रहा है। इसमें जिले के किसानों की भी जमीनें अधिग्रहीत की गई हैं। सुतियानी और नगला कोरी कई किसानों को अभी तक जमीन का मुआवजा नहीं मिला है। इससे परेशान इन किसानों ने सोमवार को ताखा चौराहे के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य को रोक दिया। काम रुकवाने वाले किसानों में शामिल लाखन सिंह और ओमप्रकाश
विज्ञापन

ने बताया कि जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है लेकिन अभी तक रुपये नहीं मिले हैं।
लाखन सिंह को 14 लाख, प्रेमदास माध्यमिक विद्यालय को 18 लाख, ओमप्रकाश को 38 लाख के अलावा नरेश और गौरव के रुपये बाकी हैं। आरोप लगाया कि कई बार ताखा के तहसीलदार से भी भुगतान के लिए गुहार लगाई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। काम रुकने की सूचना पर कार्यदायी संस्था दिलीप बिल्डकॉन के मैनेजर सचिन जैन मौके पर पहुंचे और जल्द भुगतान का आश्वासन देकर किसानों को समझाया। इसके बाद किसानों ने काम तो शुरू होने दिया लेकिन चेतावनी दी कि जल्द रुपये नहीं मिले तो काम रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीडा का काम देख रहे तहसीलदार श्रीराम यादव ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा जिन किसानों को नहीं मिला है वह अपने बैंक खाते की डिटेल व अन्य जानकारी के साथ विशेष भूमि अध्याप्ति कार्यालय इटावा में दे दें। रुपये उनके खातों में भेज दिए जाएंगे। किसी भी किसान का भुगतान नही रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed