{"_id":"d7c1839df65ff027a653506436a35557","slug":"farmers-showed-interest-in-solar-pump-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने सोलर पंप में दिखाई रुचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने सोलर पंप में दिखाई रुचि
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 20 May 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास भवन में बुधवार को कृषि गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाए। फसल की सिंचाई की चिंता को लेकर किसानों में सोलर पंप के प्रति खास रुचि दिखी।
विज्ञापन
विकास भवन में कृषि विभाग ने सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) के तहत यह आयोजन किया। परिसर में किसानों की सहूलियत के लिए भूमि सुधार, भूमि संरक्षण, मृदा परीक्षण, कृषि शोध, पशुपालन, उद्यान विभाग आदि ने अपने स्टॉल लगाए। यहां निजी बीज कंपनियों ने भी स्टॉल सजाए। खासतौर पर धान की फसल के बीज पेश किए।
विज्ञापन
इसी प्रदर्शनी में कृषि विभाग की ओर से प्रस्तुत सोलर पंप ने किसानों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। राजकीय नलकूपों के अक्सर खराब रहने और बिजली बढ़ती दरों से परेशान किसानों ने सोलर पंप के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
उप कृषि निदेशक एसके सिंह ने बताया कि दो एचपी के सोलर पंप पर 60275 रुपये, 3 एचपी पर 117200 रुपये कृषक अंश के रूप में बैंक ड्राफ्ट कार्यालय में जमा करना होगा। इन पंपों पर 75 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है। जिले में पांच किसानों ने सोलर पंप के लिए आर्डर बुक कराए हैं।
प्रदर्शनी में डीएम नितिन बंसल ने किसानों से खेती में विविधीकरण अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान खेती में विभिन्न समस्याओं से जूझता है जिसमें खाद, पानी, बिजली एवं मजदूर की समस्या तो रहती ही है, दैवीय आपदाएं भी शामिल हैं।
डीएम ने कहा कि नहरों में पानी चल रहा है। एक्सईएन के मुताबिक दो सप्ताह बाद एक बार नहर दो सप्ताह के लिए बंद होगी। इसके बाद दोबारा चालू होकर अक्टूबर माह तक चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि राजकीय नलकूप विभागीय आंकड़े से अधिक खराब हैं। जिसे ठीक कराने के प्रयास हो रहे हैं।
डीएम ने कहा कि खरीफ के लिए संकर बीजों की बिक्री प्राइवेट संस्थाएं कर रहीं हैं। जिस पर किसान को जो अनुदान मिलेगा, वह उनके बैंक खाते में भेजा जाएगा। इस मौके पर सीडीओ डा. अशोक चंद्र, डा. विपिन बिहारी द्विवेदी, डा. एएच वारसी, सीवीओ डा. एससी गुप्ता आदि ने भी किसानों को कृषि एवं पशुपालन संबंधी जानकारी प्रदान की।