{"_id":"73257a5244e587fa620f39d3fe0330c5","slug":"farmers-protest-land-acquisition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने किया भूमि अधिग्रहण का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने किया भूमि अधिग्रहण का विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 18 May 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के रिंग निर्माण के लिए जमीन का सर्वे होते देख किसानों ने सोमवार को कचहरी में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। टिमरुआ ग्राम पंचायत से जुड़े कई गांवों के किसानों ने कहा कि उनकी जमीनें ले ली गई तो वह बर्बाद हो जाएंगे।
विज्ञापन
इन किसानाें ने डीएम नितिन बंसल से मिलकर अपना दुखड़ा रोया। डीएम ने कहा कि कई जगहों पर रिंग निर्माण के लिए जमीन देखी जा रही है। इस पर शासन का जो भी निर्णय होगा, उसका पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
सैफई तहसील क्षेत्र के टिमरुआ ग्राम पंचायत के प्रधान दुर्वेश शाक्य की अगुवाई में शिवपुरी, केंशोंपुर, नगला अजीत, भूरा, टिमरुआ चौराहा आदि गांवों के किसान कचहरी पहुंचे और जमीन अधिग्रहण के विरोध में नारेबाजी की। किसानों ने बताया कि मौजा शिवपुरी टिमरुआ हवाई पट्टी रोड पर जमीन की नापजोख हो रही है।
विज्ञापन
इस कार्य में लगे लोगों ने बताया कि यहां आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के लिए बड़ा गोल चौराहा (रिंग) बनेगा। इस विरोध प्रदर्शन में ऋषि कुमार, प्रद्युमभन कुमार पांडेय, राधेश्याम, दिवारीलाल, सरमन सिंह, रघुवीर सिंह, बृजेश कुमार, अवध बिहारी, धर्मेंद्र कुमार, सोनेलाल, बालकराम, कैलाश आदि तमाम किसान शामिल हुए।