{"_id":"64442b94e92113527a000744","slug":"farmers-hope-breake-due-to-rain-etawha-news-c-12-1-193971-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: आंधी में उड़ी, बारिश में भीग गईं उम्मीदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: आंधी में उड़ी, बारिश में भीग गईं उम्मीदें
Sun, 23 Apr 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
बकेवर। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि एक बार फिर किसानों के लिए आफत बनकर आई। भरथना और बकेवर के सैकड़ों गांवों में मौसम की मार से गेहूं के कटे गटठर और भूसा उड़ गया। प्रशासन एक बार फिर नुकसान के आकलन और सर्वे के बाद सहायता देने की बात कह रहा है।
शुक्रवार शाम खेतों में किसान गेहूं की कटाई और मड़ाई में जुटे थे। इसी दौरान तेज आंधी और बारिश आ गई। क्षेत्र के ईकरी, विधीपूरा, असदपुर, उगरपुरा, लवेदी, जैतपुरा, चंद्रपुरा, सरायमिट्ठे, कुड़रिया, बिजौली, जयमलपुर, हर्राजपुर, लुधियानी, बेरीखेड़ा सहित करीब 200 गांवों में किसान फसल बचाने में जुट गए।
मुन्नालाल, रामदीन, रामसेवक पाल, सुबोध कुमार, मातादीन, बबलू अग्निहोत्री ने बताया कि खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है। गट्ठों को पलटकर सुखाने में काफी नुकसान होगा। दाने काले हो जाएंगे। ओले गिरने से लगभग 60 से 80 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। जलभराव से 10 प्रतिशत तक नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
भरथना में भी फसल हुई बर्बाद
भरथना। क्षेत्र में अभी लगभग 50 प्रतिशत खेतों में गेहूं की कटाई चल रही है। अन्य जगह गट्ठर लगे हैं। शुक्रवार को आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से खेत में कटे गट्ठे व भूसा उड़ गया। बाहरपुर, कुंअरा, पीपरीपुर गांवों में किसानों की फसल और भूसे का नुकसान हो गया। पीपरीपुर गांव के किसान कौशल दुबे, राघवेंद्र सविता, आशीष, पवन कुमार, आनंद ठाकुर, अरविंद दुबे आदि ने बताया कि गेहूं के गट्ठे उड़कर पास के तालाब में गिर गए। भूसा भी उड़ गया है। जिन खेेतों में फसल खड़ी थी, वहां भारी नुकसान हुआ है।
बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान का आकलन किया जा रहा है। लेखपालों की रिपोर्ट मिलने के बाद नुकसान के आधार पर मुआवजे की व्यवस्था कराई जाएगी। - कुमार सत्यमजीत, एसडीएम भरथना