फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Farmers busy harvesting moong and urad before the weather turns bad.

Etawah News: मौसम बिगड़ने से पहले मूंग, उड़द की कटाई में जुटे किसान

Wed, 24 Jun 2026 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Farmers busy harvesting moong and urad before the weather turns bad.
बकेवर। मौसम बिगड़ने से होने वाले नुकसान से बचने के लिए किसानों ने खेतों में खड़ी उड़द मक्का की फसल को उठाना शुरू कर दिया है। इसके लिए खेतों पर कटर मशीन से तेजी के साथ फसल कटाई का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पिछले माह से लेकर इस माह में कई बार तेज हवा आंधी के साथ बारिश हुई। इस कारण जायद की पकी खड़ी फसलों को भी हल्का फुल्का नुकसान हुआ। ऐसे में अब किसान आगे किसी भी प्रकार से होने वाले नुकसान से बचने के लिए अब किसानों ने तेजी के साथ फसल की कटाई का कार्य शुरू कर दिया है। किसान खेतों में खड़ी उड़द और मूंग की फसल को सुरक्षित अपने घर में पहुंचाना चाहते हैं। किसानों का कहना है कि इस बार उड़द और मूंग की पैदावार काफी कम हुई है। इस बार पैदावार में काफी गिरावट है। इस साल मूंग और उड़द की पैदावार ज्यादातर खेतों में 50 से 60 किलो प्रति बीघा हुई है जबकि सामान्य तौर पर एक बीघा में 80 किलो से एक क्विंटल तक मूंग और उड़द की पैदावार होती है। किसान भानु, रामआसरे, राजू तिवारी ने बताया कि उनके खेत में मूंग 50 किलो बीघा के हिसाब से निकली है। ऊपर से बारिश आने का खतरा बना हुआ है इसलिय जल्द से जल्द फसल उठाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed