फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Farmer's body found hanging from a tree

Etawah News: पेड़ से लटका मिला किसान का शव

Sun, 22 Feb 2026 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body found hanging from a tree
फोटो 04:::संतोष पाल की फाइल फोटो।
जसवंतनगर। ग्राम मलाजनी में शनिवार को किसान का शव आलू के खेत में पेड़ से फंदे पर लटका मिला। चारा लेने गईं महिलाओं ने शव लटका देखकर ग्रामीणों को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की है।
विज्ञापन


संतोष पाल (58) किसान थे। उनकी पत्नी प्रभा देवी ने तीस साल पहले जान दे दी थी। वह भाई के परिवार के साथ ही घर में रहते थे। उनके कोई संतान नहीं थी और वह अपने भाई विजय सिंह उर्फ भूरे के साथ रहते थे। परिजनों के अनुसार वह शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकले थे। इसके बाद शव मिलने की सूचना आई। संतोष खेत पर ही रहता था केवल खाना खाने ही घर आता था। ग्रामीणों में पारिवारिक कलह और खेत में खड़ी आलू की फसल को लेकर भी चर्चा रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed