फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Farmers are angry due to non-opening of wheat procurement centers

Etawah News: तीन छप्परों में लगी आग से एक मवेशी जला, छह गंभीर

Sat, 18 Apr 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Farmers are angry due to non-opening of wheat procurement centers
इटावा। थाना वैदपुरा के उमराई गांव में बृहस्पतिवार सुबह तीन छप्परों में आग लग गई। ग्रामीण जब तक समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। परिजन अपनी जान बचाकर भागे। इस दौरान सात मवेशी बंधे रह गए। ग्रामीण व दमकल टीम ने करीब एक घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान एक मवेशी की जलकर मौत हो गई जबकि छह गंभीर रूप झुलस गए। इसके अलावा कूलर, टीवी, फ्रिज समेत 10 लाख का कीमत पर सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


थाना वैदपुरा के उमराई गांव निवासी रामशंकर ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे गांव के गुरुवचन के छप्पर में अचानक आग लग गई। इससे गांव में भगदड़ मच गई। आग ने कुछ ही देर में पड़ोस के ब्रजराज व सरताज सिंह के छप्पर को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल पंप से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान गुरुवचन के एक मवेशी की जलकर मौत हो गई जबकि ब्रजराज व सरताज के तीन-तीन मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। इसके अलावा छप्परों में गेहूं, कूलर, टीवी, फ्रिज, तखत आदि सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर लेखपाल व राजस्व टीम ने नुकसान का आकलन किया। टीम ने पीड़ितों को आर्थिक मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed