फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Farmer who went to apply water dies in suspicious circumstances

पानी लगाने गए किसान की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 25 Nov 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Farmer who went to apply water dies in suspicious circumstances
बकेवर। लवेदी थाना क्षेत्र के धुवयाई लवेदी गांव में खेतों पर पानी लगाने गए किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। देर रात परिजनों को सड़क के किनारे सरकारी नलकूप के पास वह मृत अवस्था में मिले। किसान के शरीर पर जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह साफ नहीं हुई। इसके बाद डॉक्टरों ने किसान का बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है। पुलिस के मुताबिक विसरा की जांच रिपोर्ट आने पर ही साफ हो सकेगा कि किसान की मौत जहर से हुई या और किसी अन्य वजह से।
विज्ञापन

लवेदी गांव निवासी अकबर सिंह चौहान (52) खेतीबाड़ी करते थे। बुधवार को वह खेतों पर पानी लगाने के लिए गए थे। देर रात वह वह घर नहीं लौटे, तो उनका मोबाइल नंबर डॉयल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अकबर के मोबाइल पर रिंग जा रही थी, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा था। इससे वह लोग घबरा गए और अकबर की तलाश के लिए निकल पड़े।
एक घंटे बाद ही अकबर अचेतावस्था में गांव से करीब एक किलोमीटर दूर नगला कुशल गांव को जाने वाले संपर्क मार्ग किनारे सरकारी नलकूप के पास मृत अवस्था में पड़े मिले।
उनकी बाइक सड़क किनारे पड़ी मिली। परिजन व गांव के लोग फौरन अकबर को जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम में अकबर की मौत की वजह साफ नहीं हुई है। डॉक्टरों ने विसरा जांच के लिए सुरक्षित किया है। इसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। बिसरा की जांच रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह सामने आ सकेगी।

रात आठ बजे की थी बेटे से फोन पर बात
अकबर के मझले बेटे ऋतिक ने बताया कि बुधवार की रात करीब आठ बजे पिता को फोन मिलाया था। तब उन्होंने 15-20 मिनट में घर आने की बात कही थी। काफी देर तक वह घर नहीं आए, तो फिर फोन मिलाया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed