फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   farmer took soler pump

किसान अनुदान पर सोलर पंप लगवाएं

Tue, 23 Aug 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 23 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
farmer took soler pump
सैफई में निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण करते कमिश्नर मो इफ्तेखारूद्दीन। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश सरकार हर वर्ग के व्यक्तियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। ये बात कमिश्नर कानपुर मो. इफ्तेखारूद्दीन ने डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के अंतर्गत चयनित भदेई काशीपुर में आयोजित चौपाल के दौरान लोगाें से कही। उन्हाेंने कहा कि किसान अनुदान पर सोलर पंप लगवाकर सिंचाई का लाभ उठाएं।

विज्ञापन


उन्होंने ग्राम में संचालित योजनाओं पर हर्ष व्यक्त कर कहा कि गांव में खाद्य सुरक्षा योजना, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन आदि का संचालन अच्छी तरह से हो रहा है। उन्होंने वैकल्पिक ऊर्जा के प्रयोग पर जोर दिया। कहा कि शासन ने किसानों को सिंचाई के लिए सोलर पंप योजना अंतर्गत 2, 3 व 5 एचपी के पंप अनुदान के साथ उपलब्ध कराए हैं। इसमें एक बार लागत लगाने के बाद लगभग 10 से 15 वर्ष तक कोई अन्य व्यय नहीं करना पड़ता है।
विज्ञापन


उन्होंने ग्रामीणों को शौचालयों के प्रयोग के लिए प्रेरित किया।
चौपाल में कमिश्नर ने गांव में कैंप लगवाकर बिजली कनेक्शन देने को कहा। कमिश्नर ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र/छात्राओं को पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया। कृषि विभाग की योजनाओं के अंतर्गत 4 स्प्रेयर मशीन 50 प्रतिशत अनुदान पर एवं 85 व्यक्तियों को मृदा परीक्षण कार्डों का वितरण भी किया। चौपाल के दौरान जिलाधिकारी नितिन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची, मुख्य विकास अधिकारी  पीके श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी ईश्वर चंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एक माह में तैयार होगा अभिवन विद्यालय
इटावा। कमिश्नर कानपुर मो. इफ्तेखारूद्दीन ने जनपद भ्रमण के दौरान सैफई स्थित अभिनव विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें बताया गया कि निर्माण कार्य एक माह के अंदर पूर्ण हो जाएगा। इस विद्यालय की कक्षाएं अमिताभ बच्चन इंटर कालेज में अस्थाई रूप से संचालित की जा रहीं हैं। विद्यालय परिसर में  पौधरोपण भी किया। कमिश्नर ने ट्रामा और बर्न सेंटर व निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम का भी निरीक्षण किया। पशु पालन विभाग की माइक्रो कामधेनु योजना के अंतर्गत संचालित डेयरी का निरीक्षण किया।


बिजली विभाग और आरईएस के पेंच कसे
इटावा। विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में  ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में  शिथिलता बरतने पर कमिश्नर कानपुर ने नाराजगी जताई। अधि अभि विद्युत (ग्रामीण) को निर्देश दिए कि यदि वित्तीय वर्ष 2014-15 व 2015-16 के कार्यों में एक सप्ताह में प्रगति दृष्टिगत न हों तो ठेकेदार का अनुबंध निरस्त कर दें। उन्होंने जनपद में विद्युत तारों के टूटने से हो रही घटनाओं एवं बार-बार खराब हो रहे ट्रांसफार्मरों की गुणवत्ता की जांच कराने को कहा। कार्यदायी संस्था आरईएस  द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण तथा सीसी रोड के निर्माण में शिथिलता बरतने पर नाराजगी जताई। लंबित कार्यों को 10 सितंबर, तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed