फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Farmer dies after being hit by train

ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत

Wed, 23 Feb 2022 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being hit by train
जसवंतनगर/सैफई (इटावा)। अलग-अलग हादसों में एक किसान और एक ग्रामीण की मौत हो गई और बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में हरियाणा के निवासी हैं। बच्ची और उसके चाचा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जसवंतनगर क्षेत्र के गांव कैस्त निवासी किसान संतोष कुमार उर्फ साधु कोरी (51) पुत्र गिरधारी लाल कोरी मंगलवार रात करीब आठ बजे खेत पर फसल की रखवाली करने के लिए निकले थे। उनका खेत गांव से करीब 500 मीटर दूर है। नगला भोर के पास रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। लोगों ने अनुमान लगाया कि मवेशी भगाते समय वह ट्रेन की चपेट में आए होंगे। पति की मौत की खबर पर मीना देवी बेसुध हो गईं। भतीजे विनय कुमार ने बताया कि चाचा के संतान नहीं है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

दूसरा हादसा हाईवे पर सराय भूपत फाटक के सामने हुआ। यहां हाईवे पार करते समय कार में टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में हरियाणा के फरीदाबाद में संजय और एफ ब्लाक निवासी श्याम प्रकाश यादव बाल-बाल बचे। दोनों रिश्तेदार दरोगा से मिलने इटावा आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा हादसा सैफई क्षेत्र के गांव लरखौर मार्ग पर हुआ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव नगला बाबा थाना निवासी विमल कुमार (30) पुत्र राजेंद्र सिंह बाइक से सैफई बहन के घर जा रहे थे। उनके साथ बेटी दर्पण (5) और भतीजा छोटे (35) भी थे। जसवंतनगर मार्ग पर गांव लरखौर नदी के पुल के पास ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में छोटे सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और बेटी व भतीजा घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल भेजा गया। सैफई पुलिस शव को मेडिकल यूनिवर्सिटी में शव गृह भेज दिया।

टेंपो की टक्कर से भैंस मरी
भरथना। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सरायचौरी गांव के कमलेश पाल ने बताया कि बुधवार शाम करीब सवा पांच बजे भैंस को खेत से घर लेकर जा रहे थे। गांव के सामने मुख्य मार्ग को पार करते समय टेंपो चालक ने भैंस को टक्कर मार दी। सड़क किनारे खड्ड में गिरने से भैंस की मौत हो गई। चालक टैंपो लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed